फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   108 emergency service miss management.

108 ने दिया 'धोखा' घंटों तड़पती रही प्रसव पीड़िता

Sun, 17 Jan 2016 01:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Updated Sun, 17 Jan 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
108 emergency service miss management.

पिथौरागढ़ के सीमांत ब्लॉक में संचालित हो रहा 108 आपात वाहन कब मरीजों को धोखा दे दे, कहा नहीं जा सकता। खटारा हालत में पहुंच चुका यह वाहन कई बार मरीजों को धोखा दे चुका है।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रसव पीड़ित महिला को जिला अस्पताल ला रहा यह वाहन कालामुनि में खराब हो गया, जिस कारण सात घंटे तक प्रसव पीड़िता को कालामुनि में रुकना पड़ा। जब थल से दूसरा 108 आपात वाहन पहुंचा, तब जाकर महिला को जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था हो पाई।
विज्ञापन


आलमदारमा निवासी ललित सिंह की पत्नी रुकमणि देवी को प्रसव पीड़ा के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जिला अस्पताल ले जाने के लिए 108 वाहन बुलाया गया। वाहन मुनस्यारी से करीब 10 किलोमीटर आगे कालामुनि पहुंचा था कि उसमें खराबी आ गई। ड्राइवर ने वाहन को किसी तरह चलाने लायक बनाने के लिए काफी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह कामयाब नहीं हुआ तो थल से 108 वाहन बुलाया गया। थल से आपात वाहन आने में पूरे सात घंटे लग गए। तब तक महिला खराब वाहन में ही तड़पती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि तत्काल इस खटारा वाहन को हटाकर उसकी जगह नया वाहन दिया जाए। खटारा वाहन किसी मरीज की जान पर भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed