फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: 10.75 lakh cheated in the name of job in income tax department

Dehradun News: आयकर विभाग में नौकरी के नाम पर 10.75 लाख ठगे, पढ़ें और हो जाएं सावधान

Mon, 21 Aug 2023 03:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 21 Aug 2023 03:33 PM IST
सार

ठगी को लेकर पवन कुमार निवासी शास्त्री नगर, सीमाद्वार ने शिकायत की है। पवन का कहना है कि चार माह पहले उनकी मुलाकात टीकम सिंह राठौर निवासी जलागम निदेशालय, मलिक चौक से हुई थी।

विज्ञापन
Dehradun News: 10.75 lakh cheated in the name of job in income tax department
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आयकर विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 10.75 लाख रुपये ठग लिए गए। न तो युवक की नौकरी लगी और न ही पैसे लौटाए गए। अब पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया, ठगी को लेकर पवन कुमार निवासी शास्त्री नगर, सीमाद्वार ने शिकायत की है। पवन का कहना है कि चार माह पहले उनकी मुलाकात टीकम सिंह राठौर निवासी जलागम निदेशालय, मलिक चौक से हुई थी।
विज्ञापन


Gangotri Accident: ओवर स्पीड तो नहीं हादसे की वजह? 20 मीटर और लुढ़कती तो भागीरथी नदी में जा गिरती बस
विज्ञापन
विज्ञापन


राठौर ने पवन से कहा था कि वह आयकर विभाग में नौकरी करता है। विभाग में कुछ भर्तियां निकली हैं। इनमें से कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी उसने पवन को दिलाने की बात कही। इसके लिए उनसे 10.75 लाख रुपये मांगे गए।

रुपये पवन ने इधर-उधर से मांगकर टीकम सिंह को दे दिए। अब न तो नौकरी लगी और न ही उनके पैसे लौटाए गए। आरोपी टीकम सिंह पवन का फोन भी नहीं उठा रहा है। एसएचओ ने बताया, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed