फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   106 illegal encroachments including mosque and madrassa

Dehradun News: मंदिर, मस्जिद, मदरसा समेत 106 अवैध कब्जे ढहाए

Sat, 30 Dec 2023 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
106 illegal encroachments including mosque and madrassa
I- यूजेवीएनएल, प्रशासन और पुलिस की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

I

I
I

I- देखते रहे अतिक्रमणकारी, जेसीबी ढहाती रही अतिक्रमणI

ढालीपुर से कुल्हाल के बीच शक्तिनहर किनारे परियोजना की भूमि पर अतिक्रमण कर बने मंदिर, मस्जिद और मदरसा समेत 106 अवैध कब्जों को यूजेवीएनएल की जेसीबी ने जमींदोज कर दिया। मौके पर जुटी भारी भीड़ के बीच जेसीबी एक-एक कर अतिक्रमण को ढहाती रही। टीम ने ढकरानी में पिछली कार्रवाई के दौरान बचे दो अवैध कब्जों को भी ध्वस्त कर दिया।

शुक्रवार को आसन बैराज कैंटीन के पास प्रशासन, पुलिस और यूजेवीएनएल की संयुक्त टीम एकत्र हुई। एसडीएम विनोद कुमार, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ भाष्कर शाह, यूजेवीएनएल के डीजीएम हेमंत श्रीवास्तव और अधिशासी अभियंता अभय सिंह के नेतृत्व में अभियान शुरू हुआ। अतिक्रमण को हटाने के लिए तीन टीमें गठित की गईं थीं। पहली टीम को कुल्हाल भेजा गया। वहीं दो टीम कुंजा ग्रांट और मटक माजरी रवाना हुईं।
विज्ञापन


कुंजा ग्रांट के कुंजा में टीम ने एक एक कर कब्जों को ढहाना शुरू किया। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही अतिक्रमणकारियों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया था। कई लोग हथौड़े, सब्बल और छेनी लेकर अपने अतिक्रमण स्वयं तोड़ रहे थे। पुलिस टीम ने अतिक्रमण तोड़ रहे लोगों को मौके से हटाया और जेसीबी ने कब्जे ध्वस्त करने शुरू कर दिए। अतिक्रमणकारियों ने कब्जों को तोड़ने के लिए मोहलत मांगी। लेकिन टीम ने कहा कि कब्जों को स्वयं हटाने के लिए नौ माह से अधिक समय दिया गया था। टीम ने एक-एक कर कब्जे ध्वस्त कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मटक माजरी में टीम ने एक निर्माणाधीन मंदिर और मदरसे समेत कई अवैध निर्माण को तोड़ा। जेसीबी और भारी पुलिस बल देख मस्जिद और मदरसों के कर्मचारी स्वयं अतिक्रमण तोड़ने में लगे थे। लेकिन टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। ढकरानी में पूर्व में की कार्रवाई के दौरान बचे एक मदरसे और एक मस्जिद के अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। कुल्हाल में पुलिस चौकी के पास 13-14 दुकानों को भी पूरी तरह से ढहा दिया गया। शाम करीब 5.30 बजे तब चली कार्रवाई के लिए दौरान 106 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। यूजेवीएनएल के अधिशासी अभियंता अभय सिंह ने बताया कि 106 अवैध निर्माण को हटाया गया है। 17 पक्के और 89 कच्चे निर्माण थे। बताया कि दो निर्माण पूर्व के थे।






Iये भी रहे शामिलI

टीम में तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी विकासनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी, थाना प्रभारी सहसपुर गिरीश नेगी, थाना प्रभारी कालसी वैभव गुप्ता, थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार, सहायक अभियंता अवतार सिंह, संजीव कुमार, राजेश बहुगुणा, छत्रपाल सिंह, जेई राजीव बुटोला, सुमित डिमरी, गोविंद, रिंंकल तोमर, मन्नू राणा, चौकी प्रभारी कुल्हाल प्रवीण सैनी, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर पंकज कुमार, चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन गुसाईं, चौकी प्रभारी धर्मावाला भरत सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed