{"_id":"5cdb1d92bdec2207177157f7","slug":"101557863826-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीडीए ने सील किया तीन मंजिला भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीडीए ने सील किया तीन मंजिला भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एमडीडीए की टीम ने मंगलवार को तीन मंजिला भवन सील कर दिया। साथ ही सेट बैक में गड़बड़ी कर कराए जा रहे निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की।
एमडीडीए टीम मंगलवार को अधोईवाला स्थित चूूना भट्टा क्षेत्र में पहुंची थी। यहां एक व्यक्ति चार दुकानों का अवैध रूप से निर्माण करा रहा था। टीम ने भूतल पर बनी चारों दुकानों को सील कर लिया। इसके अलावा दूसरे और तीसरे तल पर आवासीय निर्माण किया गया था। टीम ने इस निर्माण को भी सील कर दिया। इसके बाद टीम ने सरस्वती विहार क्षेत्र में सेट बैक में गड़बड़ी कर कराए जा रहे भवन निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। निर्माणकर्ता ने सेट बैक में बदलाव के लिए मंजूरी नहीं ली थी। टीम ने निर्माण को भी सील कर दिया। प्राधिकरण टीम में सहायक अभियंता आनंद आर्या, सहायक अभियंता शांति सिंह रावत, अवर अभियंता प्रमोद मेहरा, बलवीर सिंह राणा व सुपरवाइजर शामिल रहे।