फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   28 फरवरी को होगी नगर निगम की बोर्ड बैठक

28 फरवरी को होगी नगर निगम की बोर्ड बैठक

Sun, 24 Feb 2019 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
28 फरवरी को होगी नगर निगम की बोर्ड बैठक
28 फरवरी को होगी नगर निगम की बोर्ड बैठक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून नगर निगम की बोर्ड बैठक 28 फरवरी को होगी। पहली औपचारिक बैठक में कुल 68 प्रस्ताव रखे जाएंगे। इनमें से ज्यादातर शहर में विकास कार्यों से संबंधित हैं। विशेषकर स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण समेत अन्य जनता से जुड़े कार्यों के प्रस्ताव बोर्ड के सामने रखे जाएंगे।
मेयर सुनील उनियाल गामा के नेतृत्व में गठित दून नगर निगम की यह पहली औपचारिक बैठक होगी। इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह को बोर्ड की पहली आधिकारिक बैठक माना गया था। करीब दो माह का समय बीतने के बाद यह बोर्ड अपनी बैठक करेगा। मेयर ने बताया कि बैठक को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक में कुल 68 प्रस्ताव रखे जाएंगे।
विज्ञापन

मेयर गामा ने कहा कि पुराने शहर के छूटे हुए हिस्से और नए जुड़े 40 वार्डों में एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही इन 40 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था भी की जा रही है। जिन वार्डों में पहले से पर्यावरण समितियां काम कर रही हैं, उनकी समीक्षा की जाएगी। अगर उनका काम ठीक रहा और निगम को राजस्व में लाभ हुआ तो उनको ही कूड़ा उठाने और कारगी प्लांट तक पहुंचाने का काम दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कई संयुक्त प्रस्ताव भी आएंगे
बैठक में कई पार्षदों के संयुक्त प्रस्ताव भी आएंगे। दरअसल, ज्यादातर पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था, सड़क व नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाने जैसे कार्यों के प्रस्ताव दिए थे। इनमें से ज्यादातर प्रस्ताव एक जैसी प्रकृति के थे। उन प्रस्तावों को जोड़कर संयुक्त प्रस्ताव तैयार किया गया है। यही कारण है कि प्रस्तावों की संख्या कुल वार्डों की संख्या से कम है।

--
निजी एजेंसी वसूलेगी भवन कर
तमाम प्रयासों के बाद भी नगर निगम भवन कर वसूली का राजस्व नहीं बढ़ा पा रहा है। वार्डों में शिविर आयोजित करने के बाद भी लोग भवन कर जमा कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में अब निगम भवन कर वसूलने का काम आउटसोर्सिंग एजेंसी को देने की तैयारी कर रहा है। मेयर गामा ने बताया कि जल्द ही इस पर फैसला कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed