{"_id":"5c5f3603bdec224a620fe4b0","slug":"101549743619-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं होगी वृद्ध दंपतियों से पेंशन की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं होगी वृद्ध दंपतियों से पेंशन की वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नहीं होगी वृद्ध दंपतियों से पेंशन की वसूली
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सरकार ने वृद्धावस्था पेंशनधारकों को बड़ी राहत दी है। समाज कल्याण विभाग की ओर से 200 अपात्रों को जारी की गई पेंशन की वसूली नहीं होगी। इसके अलावा राज्य सरकार सभी पात्र वृद्ध दंपतियों को पेंशन देगी है। इस पर पिछले दिनों हुई कैबिनेट बैठक में मुहर लग चुकी है। इस मद में बजट जारी करने के लिए शासन ने विभाग से ऐसी दंपतियों का विवरण मांगा है।
उल्लेखनीय है कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को प्रतिमाह एक हजार के हिसाब से तीन माह में तीन हजार रुपये पेंशन दी जाती है। समाज कल्याण विभाग ने पिछले वर्षों में 200 अपात्राें को भी पेंशन जारी कर दी थी, जिसका खुलासा ऑडिट में हुआ था। इसके बाद अधिकारियों की ओर से गत वर्ष जुलाई में सभी 115 अपात्रों को पेंशन की वसूली के लिए नोटिस भेजे गए थे। वसूली नोटिस मिलने पर कई बुजुर्ग दंपतियों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई थी, जिस पर राज्य सरकार ने बुजुर्गों से वसूली न करने का फैसला लिया है।
इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर ने बताया कि सभी पात्र वृद्ध दंपतियों को पेंशन देने के लिए आवश्यक विवरण जुटाया जा रहा है।