{"_id":"5c156243bdec22572a2d79cf","slug":"101544905283-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में स्वप्न, आहिल और आयान प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में स्वप्न, आहिल और आयान प्रथम
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
यूनिवर्सल एकेडमी में आयोजित ‘बेबी शो’ के ग्रुप ए में स्वप्न, बी में आहिल और ग्रुप सी में आयान ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को यूनिवर्सल एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि बेबी शो का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। डॉ. नेहा सिरोही ने अभिभावकों को बच्चों के खानपान की जानकारी दी। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के ग्रुप ए के स्वस्थ एवं चमकती मुस्कान में स्वप्न प्रथम, अनिष्का द्वितीय तथा रेवांशी तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप बी के कार्टून एवं उनका सुपर स्टार हीरो में आहिल प्रथम, अलकान द्वितीय और हरजश सिंह तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप सी के लिटिल सुपर स्टार में आयान पहले, ईशवीन दूसरे और तेनजीश लामो तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में सेंटा द्वारा बच्चों को गिफ्ट भी बांटे गए। साथ ही बच्चों एवं अभिभावकों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन सुमित पाल अग्रवाल, डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल सहित प्राइमरी स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।