फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मांगों के समर्थन में फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

मांगों के समर्थन में फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Thu, 13 Dec 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

लंबित मांगों के विरोध में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने बुधवार को काली पट्टी बांध सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल और क्रमिक अनशन की चेतावनी दी।

8 सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को काली पट्टी बांध कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष सुधा कुकरेती ने सरकार पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इसके चलते एसोसिएशन के सदस्यों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि बिना पदोन्नति के ही फार्मासिस्ट सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके अलावा प्रदेशभर में फार्मासिस्टों की भारी कमी है। उन्होंने जल्द ही मांगें पूरी नहीं होने पर 21 और 22 दिसंबर को भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। इसके बाद महानिदेशालय में क्रमिक अनशन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रताप सिंह पंवार, बीएस पयाल, बीएस कलूड़ा, पीएस बिष्ट, एनपी भट्ट, सीएमएस राना, बीएस राणा, केआर तिवारी, भुवन जोशी, जीएस थलवाल, आरपी सेमवाल, उर्मिला द्विवेदी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed