फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कहीं बिजली तो कहीं फसल पर मौसम की मार

कहीं बिजली तो कहीं फसल पर मौसम की मार

Mon, 24 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कहीं बिजली तो कहीं फसल पर मौसम की मार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

दो दिन से हो रही बारिश और आंधी कहर बिजली के साथ किसानों की फसलों पर भी टूटा है। रविवार को शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में भी घंटों बिना बिजली के लोगों का बुरा हाल रहा। वहीं, तेज आंधी के साथ हुई बारिश के कारण धान और गन्ने की फसल धराशायी हो गई। धान की फसल गिरने के कारण किसानों को पैदावार कम की चिंता सताने लगी है।
शनिवार देर रात शुरू हुई बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। देर रात करीब 12 बजे तेज आंधी के साथ बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। ब्रह्मपुर, सोलानीपुरम आदि क्षेत्रों में आंधी के कारण चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। कई अन्य इलाकों में भी आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे। वहीं, देहात क्षेत्र बेड़पुर, नूर, काशीपुर समेत करीब आठ गांवों में भी घंटों लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। एसडीओ राजीव चक्रवर्ती का कहना है कि पेड़ गिरने के कारण आपूर्ति ठप हो गई थी, जिसे चालू करा दिया गया है। वहीं, आंधी ने धान की फसल को तहस-नहस कर दिया। आंधी के कारण धान की फसल धराशायी हो गई।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इन दिनों धान की फसल पकने वाली है। यदि इन दिनों में फसल गिर जाती है, तो पैदावार कम हो जाता है। वहीं, गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है। मुख्य कृषि अधिकारी विकेश यादव ने बताया कि देहात क्षेत्रों में धान की फसल गिरने से नुकसान हुआ है। उन्होंने किसानों से जल्द नुकसान से संबंधित सूचना देने को कहा ताकि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराया है, उनकी फसलों का सर्वे कराकर क्लेम दिया जा सके
विज्ञापन
विज्ञापन

खानपुर के एक दर्जन गांव की आपूर्ति बाधित
खानपुर। तेज हवाओं और बारिश के चलते क्षेत्र के दो दर्जन गांवों प्रह्लादपुर, शाहपुर, आलमपुरा, हस्तमौली, मदारपुर, धर्मपुर, सहीपुर, अब्दीपुर, सिकंदरपुर कलां, सिकंदरपुर खुर्द, भारूवाला, ब्राह्मणवाला, बालचंदवाला, मोहनावाला, डेरियो, बादशाहपुर, खानपुर, तुगलपुर, माडाबेला, शेरपुर बेला, चंदपुरी कलां, चंदपुरी खुर्द, नाईवाला, दल्लावाला, दाबकी खेड़ा, मोहनावाला डेरा, जोगावाला, इदरीशपुर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जेई अक्षय कुमार का कहना है कि रातभर चली तेज हवाओं के चलते विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, रविवार शाम तक विद्युत लाइनों को दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई। दूसरी ओर आंधी के कारण खड़ी फसल धराशायी हो गई। किसान कुशलपाल, मदन राठी, ईलम चंद, सुखबीर, महिपाल आदि का कहना है कि मई जून में गर्मी और बाढ़ ने उनकी फसलें तबाह कर दीं। अब रही सही कसर आंधी और बारिश ने पूरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed