{"_id":"5b9584d2867a557e88369179","slug":"101536525522-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीएल के अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीसीएल के अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
पिछले माह यूपीसीएल के अभियंताओं, कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चे की ओर से तीन दिन तक विभाग के सभी काउंटर बंद कराने और राजस्व वसूली में कमी होने की वजह से अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन भुगतान का संकट खड़ा हो गया है। प्रबंध निदेशक के आदेश पर फिलहाल यूपीसीएल में कार्यरत उपनल और संविदा कर्मियों का वेतन भुगतान तो कर दिया गया है, लेकिन अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों का वेतन भुगतान फिलहाल नहीं हो पाया है।
दूसरी ओर यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा का कहना है कि पिछले माह उत्तराखंड शिक्षक, कार्मिक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर तमाम सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया था। आंदोलन के दौरान यूपीसीएल के अभियंताओं और कर्मचारियों ने भी कार्य बहिष्कार कर दिया था। विभागीय कर्मचारियों द्वारा तीन दिन तक काउंटर्स बंद कराए जाने की वजह से यूपीसीएल को 70 करोड़ की राजस्व वसूली प्रभावित हो गई। इसकी वजह से फिलहाल कुछ दिनों के लिए वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है। प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा का कहना है कि अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों का वेतन भुगतान एक सप्ताह बाद कर दिया जाएगा। दूसरी ओर उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक इंसारुल हक का कहना है कि इस मुद्दे पर जल्द ही प्रबंध निदेशक से वार्ता की जाएगी। उनका यह भी कहना है कि अन्य निगमों के अधिकारियों, कर्मचारियों को जब एक तारीख को वेतन भुगतान किया जा रहा है तो भला यूपीसीएल में यह प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई जा रही।