{"_id":"5b79a29242c79246730f48f5","slug":"101534698130-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से गैंगरेप पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से गैंगरेप पर भड़के
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। उत्तरकाशी में दलित लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या को लोगों ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घटना पर भारी नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
नगर पालिका की पूर्व सभासद संगीता रावत ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। वहीं भविष्य में इस तरह के मामले न हों, इसके लिए शासन-प्रशासन को सचेत रहते हुए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि असामाजिक तत्वों के आधार कार्ड व लाइसेंस न बनें। पूर्व सभासद धर्मवीर सिंह रावत ने कहा कि जो लोग असामाजिक तत्वों को शह देते हैं, उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई हो। उप प्रधान जगमोहन डांगी ने कहा कि मनियारस्यूं क्षेत्र में लंबे समय से लोगों का सत्यापन नहीं हुआ। उनकी ओर से कई बार इसकी मांग की गई, लेकिन इसकी अनदेखी की जाती रही।