{"_id":"5b636ece4f1c1bc6508b850d","slug":"101533243086-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज कुमार फिर बने अल्मोड़ा के डीएफओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंकज कुमार फिर बने अल्मोड़ा के डीएफओ
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
हाईकोर्ट की ओर से शासन के आदेश को निरस्त करने के बाद पंकज कुमार को एक बार फिर अल्मोड़ा के डीएफओ की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जबकि पंकज कुमार की जगह स्थानांतरित किए गए डीएफओ प्रवीण कुमार को वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, हल्द्वानी भेजा गया गया है। अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
पिछले दिनों शासन ने बिना सिविल सर्विसेज बोर्ड की अनुमति के ही अल्मोड़ा के डीएफओ पंकज कुमार को स्थानांतरित कर प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। उनकी जगह प्रवीण कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस आदेश के खिलाफ डीएफओ पंकज कुमार ने हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्थानांतरण को आईएफएस कैडर नियमों के खिलाफ पाते हुए आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया था। लेकिन अदालत का आदेश लेकर डीएफओ पंकज कुमार जब अल्मोड़ा पहुंचे तो डीएफओ प्रवीण कुमार ने उन्हें शासन के आदेशों का हवाला देते हुए चार्ज देने से इनकार दिया। हालांकि, बृहस्पतिवार को इस संबंध में अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिए। इसके मुताबिक, डीएफओ पंकज कुमार को दोबारा उसी पद पर स्थानांतरित कर दिया गया जबकि डीएफओ प्रवीण कुमार को वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी भेजा गया है।