फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाथ में डिग्री और मेडल पाकर खिल उठे चेहरे

हाथ में डिग्री और मेडल पाकर खिल उठे चेहरे

Sun, 15 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
हाथ में डिग्री और मेडल पाकर खिल उठे चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

हाथ में डिग्री और मेडल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मौका था इक्फाई विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह का। इस अवसर पर 220 छात्रों को डिग्री दी गई। दो को पीएचडी अवार्ड हुई। इसके अलावा कुल 24 छात्र-छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल से नवाजा गया।
शनिवार को भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के सभागार में इक्फाई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का शुभारंभ उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, राज्यपाल डॉ. केके पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विवि के चांसलर एम रामचंद्रन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने आठ छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। उपराष्ट्रपति ने युवाओं से भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया। राज्यपाल डॉ. केके पाल ने कहा कि शिक्षकों और छात्रों को किताबी ज्ञान और सवालों की अवधारणाओं से आगे लाकर उनको जिज्ञासु बनने के लिए प्रोत्साहित करना होगा ताकि उनकी सोच और रचनात्मकता विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि अनुसंधान और रचनात्मक गतिविधियां विश्वविद्यालयों के ज्ञान सृजन में मददगार होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को नवाचार एवं कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां उन्हें केवल डिग्री ही नहीं मिली बल्कि देश के प्रति लगन एवं सच्चाई से काम करने की जिम्मेदारी भी मिली है। उन्होंने कहा कि छात्रों की काबिलियत और शोध समाज के लिए होना चाहिए। समारोह में 220 छात्रों को डिग्री दी गई। इसमें एमबीए के 71, बीए एलएलबी के 78, एलएलबी के 12, एलएलएम के एक, बीटेक के 47, एमटेक के पांच और बीएड के छह छात्र शामिल हैं। दो छात्रों को पीएचडी अवार्ड की गई। आठ छात्रों को गोल्ड, आठ को सिल्वर और आठ को ब्रांज मेडल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विवि के कुलपति डॉ. पवन कुमार अग्रवाल सहित बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन्हें गोल्ड मेडल
पारुल चौहान (एमबीए), रचित श्रॉफ (बीटेक कंप्यूटर साइंस), एम जेशन (बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स), विवेक जायसवाल (बीटेक मेकैनिकल), आराग बत्रा (बीटेक सिविल), अंकिता गांधी (बीबीए एलएलबी ऑनर्स), आयुषी गुप्ता (एलएलबी), मनिष्का लामा (बीएड)।
--
सिल्वर मेडल
मोनिक शर्मा (एमबीए), अनिकेत सिंह (बीटेक कंप्यूटर साइंस), जूही श्री (बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स), अलका कृष्ण वामसी (बीटेक मेकैनिकल), अभिषेेक श्रीवास्तव (बीटेक सिविल), गौरी (बीबीए एलएलबी ऑनर्स), दविंदर (एलएलबी), शुभम कपूर (बीएड)।

--
ब्रांज मेडल
महाश्वेता नायक (एमबीए), आशीष कुमार (बीटेक कंप्यूटर साइंस), सहजदीप सिंह (बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स), प्रशांत त्रिपाठी (बीटेक मेकैनिकल), विकास सिंह चौहान (बीटेक सिविल), विनोद शर्मा (बीबीए एलएलबी ऑनर्स), चित्रा शशिधरन (एलएलबी), सेसिलि एंथनी (बीएड)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed