फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11 भवन-प्रतिष्ठान सील, 270 अतिक्रमण ध्वस्त

11 भवन-प्रतिष्ठान सील, 270 अतिक्रमण ध्वस्त

Tue, 10 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
11 भवन-प्रतिष्ठान सील, 270 अतिक्रमण ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

टास्क फोर्स ने सोमवार को अभियान चलाकर 270 अतिक्रमण ध्वस्त करने के साथ ही 11 भवन-प्रतिष्ठान सील कर दिया। इसके अलावा टीम ने करीब 250 अतिक्रमण चिह्नित भी किए।
एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में रायपुर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला। रायपुर रोड पर तपोवन से लाडपुर रिंग रोड तक चले अभियान में पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। टास्क फोर्स ने सड़क के दोनों ओर जेसीबी से 149 अतिक्रमण ढहा दिया। रायपुर क्रासिंग के पास मौजूद साईं कांप्लेक्स में पार्किंग नहीं मिलने पर उसे सील कर दिया गया। इसके अलावा 10 अन्य भवन और प्रतिष्ठानों को सील किया गया।
विज्ञापन

न्यू कैंट रोड पर सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल और मसूरी एसडीएम मीनाक्षी पटवाल के नेतृत्व में टास्क फोर्स ने अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की। इस दौरान कई भवन स्वामियों ने मजदूर लगवाकर खुद ही अतिक्रमण ध्वस्त कराया। उधर, सोमवार को टास्क फोर्स ने जोन एक, दो और चार में 250 अतिक्रमण चिह्नित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तोड़ी जाएगी आईएमए के बाहर लगी ग्रिल
देहरादून। इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के बाहर लगी लोहे की ग्रिल तोड़ी जाएगी। सोमवार को टास्क फोर्स ने आईएमए में फुलवारी के बाहर लगी लोहे की ग्रिल को अतिक्रमण की जद में पाते हुए लाल निशान लगाए। इसके अलावा टीम ने प्रेमनगर बाजार, राजपुर, रायपुर, चकराता रोड के साथ ही रिंग रोड पर अतिक्रमण चिह्नित किया।
--
आज यहां चलेगा अभियान
आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत चकराता रोड पर किशननगर चौक से बल्लूपुर चौक तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके अलावा रायपुर रोड पर भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होगी।
--
सोमवार को अतिक्रमण चिह्नीकरण
जोन चिह्नित कुल अतिक्रमण
1 40 666
2 136 752
3 - 309
4 84 1103
अब तक 250 2817
--
गामा से मिले फड़ व्यापारी
देहरादून। दो सप्ताह से संडे मार्केट नहीं लगने के चलते सोमवार को फड़ व्यापारी भाजपा के प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा से मिले। उन्होंने कहा कि बीते दो सप्ताह से संडे मार्केट नहीं लगने से उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने लैंसडौन चौक से पानी की टंकी तक फड़ लगाने की अनुमति देने की मांग की।

रविवार बाजार कल्याण समिति और जूता-चप्पल व्यापारी कल्याण समिति के पदाधिकारी भाजपा प्रदेश मंत्री से मिले। उन्होंने ज्ञापन देते हुए बताया कि संडे मार्केट के जरिये 270 से अधिक परिवारों की रोजी-रोटी चल रही है, लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते बीते दो सप्ताह से संडे मार्केट नहीं लग रहा है। इसके चलते उन्हें आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। इस मौके पर हीरालाल, अशोक कुमार, तस्लीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed