{"_id":"5b1453844f1c1bf56e8b6210","slug":"101528058756-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली मान्यता
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मान्यता का आवेदन मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की सिफारिश पर रद्द हो गया है। सरकार की योजना इस साल इस कॉलेज को शुरू करने की थी। इसके साथ ही जौलीग्रांट स्थित हिमालयन मेडिकल कॉलेज की भी 50 सीटें कम कर दी गई हैं। प्रदेश में नीट रिजल्ट आने से पहले तक एमबीबीएस की 750 और बीडीएस की 200 सीटें बची हुई हैं।
सरकार ने तीन साल पहले राजकीय दून मेडिकल कॉलेज शुरू करने के बाद इस साल भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की मान्यता को आवेदन किया था। एमसीआई ने प्राथमिक तौर पर मानकों के मुताबिक व्यवस्थाएं परखने के बाद अल्मोड़ा का आवेदन रद्द कर दिया है। जबकि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को नए सत्र में 150 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले के लिए एमसीआई से मान्यता मिल गई है। एमसीआई ने हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट की 50 सीटें घटा दी हैं। जबकि सुभारती मेडिकल कॉलेज को 150 सीटों की मान्यता दे दी है। प्रदेश में इस साल होने वाली नीट यूजी काउंसिलिंग से एमबीबीएस की 750 और बीडीएस की 200 सीटें भरी जाएंगी। जल्द ही सीबीएसई नीट का रिजल्ट जारी होने वाला है। स्वामी राम हिमालय यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि वह सीटें घटाने के विरोध में कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की इमारत तैयार है। डॉ. रामगोपाल नौटियाल को कॉलेज के प्रिंसिपल की जिम्मेदारी दे दी गई है। अन्य की भर्ती भी जल्द शुरू की जाएगी। इसके अलावा उपकरण व अन्य सामान की खरीद को लेकर सोमवार को शासन में बैठक बुलाई गई है। उम्मीद है कि जल्द ही एमसीआई से मान्यता मिलेगी।
...........................
सीटों की वर्तमान स्थिति
हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट : 100
सुभारती मेडिकल कॉलेज, देहरादून : 150
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून : 150
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज : 150
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर : 100
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी : 100
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश : 100 (बीडीएस)
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज, देहरादून : 100 (बीडीएस)