{"_id":"5af4adaf4f1c1b23338b7c1f","slug":"101525984687-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्खीबाग में हुआ राजेंदर पाल का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्खीबाग में हुआ राजेंदर पाल का अंतिम संस्कार
Updated Fri, 11 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्खीबाग में हुआ राजेंदर पाल का अंतिम संस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेंदर पाल का बृहस्पतिवार को लक्खीबाग श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र ने दी। दुख की इस घड़ी में राज्य की सभी क्रिकेट एसोसिएशंस से जुड़े पदाधिकारी, क्रिकेटर और अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
बृहस्पतिवार को शिमला रोड, विकास लोक स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली। यात्रा में स्थानीय लोगों के साथ ही अनेक खेल प्रेमी भी शामिल हुए। राज्य को बीसीआई की मान्यता दिलाने के लिए राजेंदर पाल लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। वह सभी क्रिकेट एसोसिएशंस की एकजुटता के पक्षधर रहे। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर राजेंदर पाल का बुधवार देर शाम श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। 82 वर्षीय पाल हृदय संबंधी दिक्कतों और फेफड़ों में संक्रमण से जूझ रहे थे।
वर्ष 1963-64 में मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलने वाले पाल ने नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल देव, अजय जड़ेजा, विजय दहिया, रॉबिन सिंह जूनियर समेत कई क्रिकेटरों को खेल की बारीकियां सिखाई थीं। अंतिम संस्कार में सीएयू के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, सचिव पीसी वर्मा, जिला सचिव विजय प्रताप मल्ल, उपाध्यक्ष धीरज खरे, जावेद बट, रोहित चौहान समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।