{"_id":"5aca76304f1c1b9d108b46b4","slug":"101523217968-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया के दबाव में प्रदेश सरकार : प्रीतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफिया के दबाव में प्रदेश सरकार : प्रीतम
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
आबकारी नीति में बदलाव कर प्रदेश की भाजपा सरकार हर गांव तक शराब पहुंचाना चाहती है। सरकार शराब माफिया के दबाव में काम कर रही है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, सरकार आबकारी नीति में रोल बैक करने का काम कर रही है। सरकार फैसले लेने में असमर्थ है। रविवार को मसूरी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों से वार्ता कर यह बात कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नगर निकाय चुनाव को पूरी तरह से तैयार है। लेकिन भाजपा अपनी हार के डर से चुनाव को पीछे कर रही है। कहा कि सोमवार को पार्टी कार्यकर्ता देश भर में कुछ लोगों द्वारा देश के सामाजिक ढांचे को ध्वस्त करने के विरोध में उपवास करेंगे।
इससे पहले किताबघर स्थित एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका बुके भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष से संगठन की मजबूती के लिए वार्ड और नगरपालिका अध्यक्ष पद पर नए चेहरों को मौका दिए जाने की मांग की। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, कांग्रेस शहर अध्यक्ष सतीश ढौंढियाल, मेघ सिंह कंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, संदीप साहनी, जयपाल राणा, रितेश रावत, अनुज गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।