{"_id":"5ab806d04f1c1b4f5a8b51cf","slug":"101522009808-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिका मंदिर में धूमधाम से मनाया 65वां ध्वजारोहण महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिका मंदिर में धूमधाम से मनाया 65वां ध्वजारोहण महोत्सव
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
श्री कालिका मंदिर में 65वां ध्वजारोहण महोत्सव रविवार को धूमधाम से बनाया गया। गुरू सर्वदास बालयोगी ने शाम को कालिका भवन में स्थित अष्टधातु कीर्ति स्तंभ पर झंडे जी का आरोहण कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फूल बरसाये और देवी के जयकारे लगाए।
रामनवमी के अवसर पर श्री कालिका मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। अष्टधातु कीर्ति स्तंभ की पूजा तड़के ही शुरू हो गई थी। दोपहर बाद से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई। दोपहर को सिंदूरिया हनुमान मंदिर का 25वां प्रतिष्ठा दिवस व गुप्त बाबा की दुकान का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान जी का विशेष शृंगार किया गया। इसके बाद समष्टि भंडारा में पधारे संत महात्माओं, अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 5:30 बजे झंडा जी की परिक्रमा की गई। इसके बाद 6:05 बजे संतों-महात्माओं व अतिथियों के बीच ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद माता की भव्य आरती हुई। ध्वज पर मत्था टेकने के लिए श्रद्धालु देर रात पहुंचते रहे। राजस्थान से पधारे गोपाल भारद्वाज के भजन सुनाए। रात्रि जागरण में प्रमोद श्रीवास्तव, गोपाल माहन भारद्वाज, शिव दु़र्गामंडल, करणपुर गंगानगर के संदीप सूद आदि ने माता का गुणगान किया। इस अवसर पर दिनेश अरोड़ा, गगन सेठी, संजीव शर्मा, केके आनंदश् स्वर्ण कालड़ा, संतोख नागपाल, रोशन लाल दुआ, राजेंद्र ग्रोवर, रवि चड्ढा, नंद कुमार, आनंद श्याम, सुंदर अरोड़ा, गुलशन कक्कड़, आशीष सूरी, स्वरूप भाटिया, विजय प्रकाश गुप्ता, साहिब राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।