फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विकास कार्यों के आवंटन को लेकर भड़के पार्षद

विकास कार्यों के आवंटन को लेकर भड़के पार्षद

Sat, 03 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों के आवंटन को लेकर भड़के पार्षद
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

राजधानी के पार्षदों ने मेयर विनोद चमोली पर विकास कार्यों के आवंटन में मनमानी का आरोप लगाया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त से मुलाकात कर पार्षदों ने आरोप लगाया कि मेयर ने अधिकतर कार्य अपनी विधानसभा क्षेत्र में जारी किए हैं। उन्होंने नगर आयुक्त से विकास कार्यों के लिए जारी लिस्ट को रोकने की मांग की। नगर आयुक्त ने लिस्ट का रिव्यू करने के बाद ही टेंडर जारी करने का आश्वासन दिया।

पार्षद अमिता सिंह ने कहा कि मेयर विनोद चमोली ने विकास कार्य के लिए हर वार्ड को 25-25 लाख रुपये जारी करने की बात कही थी। लेकिन, 10 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर जो लिस्ट शुक्रवार को जारी की गई, उसमें धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये के कार्य जारी किए गए हैं। जबकि अन्य विधानसभाओं में लाखों रुपये के ही कार्य कराए जाने हैं। पार्षद भूपेंद्र कठैत ने कहा कि सभी वार्डों में विकास कार्य सामान रूप से कराए जाने चाहिए। भेदभाव अच्छी बात नहीं है। पार्षद अजय सिंघल ने कहा कि बोर्ड की बैठक में तय हुआ था कि सभी वार्डों में सामान धनराशि से विकास कार्य होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जिस पर नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि विकास कार्यों की लिस्ट का रिव्यू करने के बाद ही टेंडर होंगे। इस मौके पर पार्षद सुशील गुप्ता, डॉ. विजेंद्र पाल, अर्जुन सोनकर, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.........................
जरूरत के हिसाब से कार्यों का आवंटन किया गया है। पार्षदों के आरोप गलत हैं। विकास कार्यों के बंटवारे में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया गया है।
- विनोद चमोली, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed