फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सफाई कर्मचारी अब नहीं मार पाएंगे गोल

सफाई कर्मचारी अब नहीं मार पाएंगे गोल

Fri, 19 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी अब नहीं मार पाएंगे गोल
सफाई कर्मचारियों की होगी ऑन स्पॉट हाजिरी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
नगर निगम के सफाई कर्मचारी अब अपने कार्यस्थल से नदारद नहीं हो पाएंगे। नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों पर शिकंजा कसने के लिए बायोमीट्रिक मशीनों से हाजिरी लेने की व्यवस्था बनाई है। इसके लिए पहले चरण में 10 सुपरवाइजरों को बायोमीट्रिक मशीनें दी गई हैं। सुपरवाइजर वार्डों में जाकर कार्यस्थल पर ही सफाई कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लेंगे।
अभी तक नगर निगम 60 वार्डों में ही सफाई व्यवस्था पर फोकस कर रहा था, लेकिन सीमा विस्तार के बाद वार्डों की संख्या 100 हो गई है। फिलहाल नगर निगम के पास करीब 650 सफाई कर्मचारी हैं और सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए 60 सुपरवाइजर हैं। अभी तक वार्डों में तैनात सफाई कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर में लगती है। रजिस्टर सुपरवाइजर के पास रहता है। कर्मचारी फील्ड से नदारद रहने के बाद कई दिनों की हाजिरी एक ही बार में लगा देते हैं। सफाई व्यवस्था के बाबत पार्षद अक्सर शिकायत करते हैं। वहीं नगर निगम की सख्ती के बावजूद सफाई कर्मी फील्ड में नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में नगर निगम प्रशासन सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति वार्डों (कार्यस्थल) में दर्ज कराने के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था कर रहा है। इसके तहत आधार लिंक बायोमीट्रिक मशीन को मोबाइल से कनेक्ट कर सुबह-शाम हाजिरी लगाई जाएगी। मशीन को मोबाइल साफ्टवेयर से कनेक्ट करते ही उसमें कर्मचारियों का कोड, नाम और उसकी फोटो आएगी। बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगते ही उसका रिकार्ड नगर निगम के सर्वर में पहुंच जाएगा। बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगाने वाले कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। हाजिरी लगाने की जिम्मेदारी सुपरवाइजरों की होगी। इसके तहत पहले चरण में 10 सुपरवाइजरों को बायोमीट्रिक मशीनों का आवंटन हो गया है।
विज्ञापन

पंजीकरण नहीं होने पर रुकेगा सुपरवाइजर का वेतन
बायोमीट्रिक मशीन में हाजिरी लगाने के लिए सभी सफाई कर्मचारियों को आधार नंबर के साथ अपना पंजीकरण कराना होगा। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने सभी सुपरवाइजरों से 20 जनवरी तक हर हाल में अपने वार्डों के कर्मचारियों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। पंजीकरण नहीं हुआ तो संबंधित वार्ड के सुपरवाइजर का वेतन रोका जाएगा। बहरहाल 650 सफाई कर्मचारियों में से अभी तक मात्र 250 ने ही पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed