{"_id":"5a3438a94f1c1bc45b8bc349","slug":"101513371817-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
पछवादून और जौनसार बावर में शीत लहर का प्रकोप बढ़ने लगा है। इन सर्द हवा के आगे सूरज की चमक भी फीकी पड़ने लगी है। शुक्रवार को भी क्षेत्र में दिनभर सर्द हवा के चलने का दौर जारी रहा। शाम ढलते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। लोग घरों में ही रहे।
इससे पहले सुबह कोहरे छाया रहा। विजिबिलटी कम होने के कारण वाहनों को धीमे-धीमे आगे बढ़ना पड़ा। सुबह नौ बजे कोहरा छटने के बाद चली सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। जगह-जगह लोग ठंड से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए।
पहाड़ी अंचलों में भी दिनभर ठंडी हवा चलती रही। सुबह देरी से बाजार खुले। शाम ढलने के बाद जल्द ही सन्नाटा पसर गया। आसमान में बादलों के पहरे ने दोपहर के समय ही लोगों को अलाव और हीटर जलाने पर मजबूर कर दिया। चकराता का न्यूनतम पारा शून्य और विकासनगर का पांच डिग्री रिकॉर्ड किया गया।