{"_id":"5a2d98cf4f1c1bd0408bbf59","slug":"101512937679-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में इस बार जल्दी होगी बीटेक की काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में इस बार जल्दी होगी बीटेक की काउंसिलिंग
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में इस बार जल्दी होगी बीटेक काउंसिलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
प्रदेश में इस बार बीटेक के दाखिलों के लिए छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन में 12वीं के अंकों का सत्यापन नहीं होने से संयुक्त मेरिट जल्द आ जाएगी। इस आधार पर उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय समय पर काउंसिलिंग कराएगा। इससे कॉलेजों और छात्रों को भी राहत मिलेगी।
जेईई मेन ऑफलाइन परीक्षा आठ अप्रैल 2018 और ऑनलाइन परीक्षा 15-16 अप्रैल 2018 को होगी। इससे पहले सीबीएसई ने साफ किया है कि इस बार देश के किसी भी बोर्ड के छात्रों का 12वीं के अंकों का सत्यापन नहीं होगा। लिहाजा छात्र को 12वीं का रोल नंबर अपडेट कराने की जरूरत नहीं है। जेईई मेन की हर साल संयुक्त मेरिट (सीएमएल) 12वीं के अंकों के आधार पर बनती थी। इस सूची में सीबीएसई की ओर से सभी बोर्ड का 12वीं का डाटा लिया जाता था। इस डाटा और र्जेईई मेन के अंकों के आधार पर सीएमएल बनती थी। इसी सीएमएल से ही उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय भी काउंसिलिंग कराता आ रहा है। कई बोर्ड से डाटा देरी से आने की वजह से कई साल से सीएमएल समय से नहीं मिल पा रही है। लिहाजा उत्तराखंड में भी बीटेक काउंसिलिंग अगस्त माह में शुरू हो पाती थी। सितंबर से अक्तूबर तक दाखिले होते थे और सत्र लेट हो जाता था।
दूसरी ओर, कॉलेज लगातार तीन वर्ष से समय से काउंसिलिंग कराने या प्रदेश में इंजीनियरिंग की अलग प्रवेश परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि जब तक तकनीकी विवि काउंसिलिंग कराता था, ज्यादातर छात्र प्राइवेट या डीम्ड विश्वविद्यालयों में दाखिला ले चुके होते थे। इस साल भी प्रदेश में बीटेक की महज 30 प्रतिशत सीटें ही भरी थीं। यहां तक की कई सरकारी कॉलेजों में भी सीटें खाली रह गईं। वहीं, इस बार समय से सीएमएल आने को लेकर छात्रों में खुशी की लहर है। जेईई मेन की तैयारी कर रहे अनुज रावत का कहना है कि उन्होंने गत वर्ष भी परीक्षा दी थी। लेकिन सीएमएल इतनी लेट हो गई थी कि उन्होंने एडमिशन लेने के बजाय दोबारा आईआईटी की तैयारी के लिए कोचिंग शुरू की है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि 12वीं के अंकों का सत्यापन नहीं होने की वजह से इस साल समय पर सीएमएल आ जाएगी और काउंसिलिंग भी समय से शुरू होगी।
विज्ञापन
--
सीबीएसई से संयुक्त मेरिट मिलने के आधार पर तकनीकी विश्वविद्यालय सभी कॉलेजों में बीटेक दाखिलों के लिए काउंसिलिंग कराएगा। इस वर्ष जेईई का रिजल्ट आने के साथ ही सीएमएल भी आ जाएगी, जिससे काउंसिलिंग समय से शुरू कराई जा सकेगी।
-डॉ.उदय सिंह रावत, कुलपति, तकनीकी विवि