फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   100 feet high statue unveiled in Mindrolling monastery

जौलीग्रांट रनवे पर वायुसेना का बड़ा विमान कारगो 

Fri, 03 Mar 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला Updated Fri, 03 Mar 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
100 feet high statue unveiled in Mindrolling monastery
Air Force cargo aircraft - फोटो : amar ujala

सामरिक दृष्टि से भी देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट अहम हो गया है। एयरपोर्ट पर शुक्रवार को वायुसेना के बड़े विमान कारगो ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की और वापसी के लिए उड़ान भरी। वायुसेना के बड़े विमान को आसमान में देखकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। 

विज्ञापन

     
भारतीय वायुसेना का बड़ा वायुयान सी-17 शुक्रवार की सुबह आठ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक उतरा गया। वायुसेना के इस कारगो विमान की लंबाई करीब 53 मीटर और चौड़ाई 56 मीटर है। अमूमन इस तरह का बड़ा जहाज सामान्य एयर ट्रैफिक के दौरान उतारना उचित नहीं होता। लिहाजा, जहाज के उतरने और फिर यहां से उड़ान भरने के लिए सुबह का वक्त मुकर्रर किया गया। 
विज्ञापन


वायुयान के लैंडिग के समय पूरे रन-वे को खाली रखा गया था। जौलीग्रांट एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से भी सभी व्यवस्थाएं पुख्ता की गई थीं। सुबह करीब आठ बजे लोगों को बड़ा वायुयान आसमान में दिखाई दिया तो सेना की शक्ति का अहसास भी हुआ। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों से लोग एयरपोर्ट पहुंच गए और इस उपलब्धि पर गौरव महसूस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरफोर्स के कारगो विमान ने सुबह आठ बजे एयरपोर्ट पर लैंडिग की व साढ़े नौ बजे वापसी के लिए उड़ान भरी। सी-17 विमान वायुसेना की बड़ी ताकत है।
- बी. कृष्ण कुमार, निदेशक, जौलीग्रांट एयरपोर्ट  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed