फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1.60 lakh challans of shops for overrating of liquor

शराब की ओवररेटिंग पर दुकानों के 1.60 लाख रुपये के चालान

Sun, 31 Jul 2022 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
1.60 lakh challans of shops for overrating of liquor
शराब की ओवररेटिंग पर एक बार फिर प्रशासन ने सख्ती शुरू की है। जिलाधिकारी सोनिका के आदेश पर आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों के 1.60 लाख रुपये के चालान किए हैं। इन दुकानों में निर्धारित मूल्य से 10 रुपये तक ज्यादा लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि शनिवार को अभियान के दौरान चकराता रोड पर शराब और बियर की दुकान पर छापा मारा गया। इसके अलावा प्रेमनगर स्थित देसी शराब की दुकान पर भी कार्रवाई की गई। यहां पर निर्धारित मूल्य से 10 रुपये अधिक वसूले जा रहे थे। इन दोनों दुकानों के 50-50 हजार रुपये के चालान किए गए हैं। डांडा लखौंड स्थित शराब की दुकान में पंजिका रजिस्टर अपडेट नहीं था, बिलिंग मशीन भी उपलब्ध नहीं थी और दुकान के बाहर टोल फ्री नंबर भी नहीं लिखा गया था। इस दुकान का 25 हजार रुपये का चालान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शराब की ओवररेटिंग और दुकानों पर दुर्व्यवहार की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को जनपद में शराब की दुकानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed