फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand floods

आपदा के बाद अब डायरिया और फूड प्वाइजनिंग का प्रकोप

Wed, 10 Jul 2013 09:26 AM IST
गढ़वाल/ब्यूरो
गढ़वाल/ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2013 09:26 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand floods

आपदा के बाद अब प्रदेश में संक्रमण फैलने लगा है। उत्तरकाशी जनपद के गाजणा क्षेत्र के उडरी गांव में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। यहां पांच दिन के भीतर दो महिलाओं की जान चले गई है।

विज्ञापन


वहीं रुद्रप्रयाग के डडोली गांव में फूड प्वाइजनिंग से एक आठ साल के बालक की मौत हो गई है, जबकि उसकी मां अस्पताल में भर्ती है।

50 से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित
236 परिवारों वाले उडरी गांव में 50 से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने डायरिया पर काबू पाने तक गांव में मेडिकल टीम तैनात करने और स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने की मांग की है। 5 जुलाई को ठुमा देवी की डायरिया से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीम गांव तो भेजी, लेकिन यहां स्थायी कैंप नहीं करने से डायरिया में नियंत्रण नहीं पाया जा सका।

पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को डायरिया पीड़ित विशिला देवी (62) पत्नी कमल सिंह रावत की हालत बिगड़ने पर ग्रामीण उन्हें अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उल्टी-दस्त से पीड़ित उडरी गांव के नवीन, मकानी देवी, बचना देवी, रामचंद्री देवी, हरि चंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीण दिनेश रावत, जय सिंह राणा आदि ने बताया कि गांव में मेडिकल टीम तो पहुंची है, लेकिन स्थायी कैंप नहीं कर रही है। जिससे डायरिया पूरी नियंत्रण में नहीं आ पा रहा है। गांव में अभी तक स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तक नहीं हो पाई है।

अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया

सीएमओ उत्तरकाशी डा. मयंक उपाध्याय ने बताया कि दूषित पेयजल से डायरिया फैला है। ग्रामीणों को क्लोरीन की गोलियां वितरित करने के साथ ही इस संबंध में जल संस्थान से भी कार्रवाई के लिए कहा गया है।

रुद्रप्रयाग के डडोली गांव में रविवार देर रात निखिल (8) और उसकी माता सीता देवी को उल्टी-दस्त होने शुरू हो गए थे। सोमवार सुबह परिजन दोनों को पठालीधार अस्पताल ले गए, जहां पहुंचने से पूर्व ही निखिल ने दम तोड़ दिया था। जबकि उसकी माता सीता देवी अस्पताल में भर्ती है। वहीं चिकित्सकों ने सीता को खतरे से बाहर बताया है।

बताया गया कि निखिल और सीता ने रविवार रात को अरबी की सब्जी खाई थी। उसके बाद से ही उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। गांव की सलोनी (13) और अनीता देवी भी उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। बताया गया कि सलोनी, अनीता ने अस्पताल जाने से इंकार कर दिया, जिससे गांव में ही उनका इलाज किया जा रहा है।


घटना की जानकारी मिलते ही सीएमओ केडी शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अमित शुक्ल, बाल रोग विशेषज्ञ डा. प्रवीन, जल संस्थान के ईई खंडूडी गांव पहुंच गए हैं।

शवों के पड़े होने की खबरों से लोग सहमे
उधर, आपदा के बाद नदी में शवों के पड़े होने की खबरों से लोग सहमे हैं। अब नलों से आ रहे गंदले पानी ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। श्रीनगर शहर में कई दिनों से गंदला और बदबूदार पानी आ रहा है, जो पीने लायक तक नहीं है। इससे वहां संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना है।

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed