{"_id":"f90a017c-e9e2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"terrible-sounds-hears-at-night-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में रात को सुनाई देती हैं भयानक आवाजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में रात को सुनाई देती हैं भयानक आवाजें
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2013 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारघाटी से लौटी राजधानी के डाक्टरों की टीम का कहना है कि घाटी में महा विनाश देखकर पौराणिक कथाओं में वर्णित शिव तांडव याद आ जाता है। बताया कि घाटी में लगातार भूस्खलन हो रहा है। रातों में भयानक आवाजें सुनाई देती हैं।
विज्ञापन
पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन
चट्टानों के गिरने से तेज धमाका होता है। 12 फुट मलबे में दबी लाशों पर चलकर ही राहत कार्य किया जा रहा है। मलबे में कितने लोग दबे हैं इसका अंदाजा ही नहीं है। वहां मौजूद जानवरों का मिजाज उग्र हो गया है। आदमी को देखते ही खच्चर और गाय मारने को दौड़ते हैं।
विज्ञापन
पुराने रास्ते खत्म
केदारघाटी में शवों के दाह संस्कार के लिए गई टीम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कुल 74 लोग शामिल थे। टीम में डा. विमिलेश जोशी, पशु चिकित्सक डा. शैलेंद्र वशिष्ठ, डा. प्रदीप उनियाल भी थे। डा.जोशी ने बताया कि बड़ी मुश्किल से हम लोग 16 शव निकाल पाए। उनका डीएनए सैंपल लिया गया। बताया कि घाटी में पुराने रास्ते खत्म हो गए हैं। वहां पर बच गए खच्चर, गाय, भैंस और कुत्तों का मिजाज बदल गया है।
कुत्ते काटने को दौड़ रहे
लोगों को देखकर कुत्ते काटने को दौड़ रहे हैं। खच्चर और गाय भी लोगों को मारने के लिए दौड़ पड़ते हैं। खच्चर और गाय भैंस हम लोगों के क पड़े तक चबा डाले। डाक्टरों ने बताया कि इतना भयानक दृश्य पहले कभी नहीं देखा। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य के लिए यह टीम 2 जुलाई को गई थी और 10 जुलाई को वापस आई है।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें