फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hemkund sahib yatra starts soon

जल्द शुरू होगी हेमकुंड साहिब की यात्रा

Thu, 04 Jul 2013 10:34 AM IST
गोपेश्वर/ब्यूरो
गोपेश्वर/ब्यूरो Updated Thu, 04 Jul 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
hemkund sahib yatra starts soon

अभी केदारनाथ में आयी आपदा में हुई तबाही को लेकर राहत और बचाव कार्य सही तरह से पटरी पर आए भी नहीं हैं। लापता लोगों की तलाश और प्रभावित गांवों में राहत सामग्री सही तरीके से न पहुंचने को लेकर सरकार को चारों तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर उत्तराखड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने दावा किया कि हेमकुंड़ साहिब की यात्रा शुरू कराने की कवायद तेज कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश्ा सरकार से भी बात की
जोशीमठ पहुंचे बिंद्रा ने बुधवार को कहा कि मौसम साफ होने पर शीघ्र ही हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा शुरू की जाएगी। बेशक यात्रा थोड़ी चले, लेकिन इसका शुरू किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर पुल बनाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार से भी बात की गई है।


बिंद्रा ने बुधवार को जोशीमठ से हेमकुंड साहिब के पैदल रास्ते का हवाई सर्वेक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब यात्रा से ही भ्यूंडार, पांडुकेश्वर, पुलना और गोविंदघाट के ग्रामीणों की आजीविका चलती है।

गोविंदघाट तक बदरीनाथ हाईवे हो गया बिल्कुल सही
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और प्रशासन आपस में योजना बनाकर गोविंदघाट से घांघरिया तक पैदल मार्ग का सुधार कार्य भी करेंगे। ऋषिकेश से गोविंदघाट तक बदरीनाथ हाईवे बिल्कुल सही हो गया है। पैदल मार्ग को जिला प्रशासन के सहयोग से खुलवा दिया जाएगा। वे मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में बात की जाएगी।

उन्होंने चमोली के जिलाधिकारी से जनपद में आपदा से हुए नुकसान और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed