{"_id":"eabb920c-dfe2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"godiyal-visit-in-paithani","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने जाना लोगों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने जाना लोगों का हाल
पैठाणी/देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2013 04:43 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राठ क्षेत्र में दैवी आपदा की चपेट में आए पैठाणी बाजार, चुठाणी, गमड़ू और मथि गांव समेत कई गांवों में जाकर प्रभावित परिवारों का हालचाल पूछा। उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की।
विज्ञापन
भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि दैवी आपदा से उनकी कृषि भूमि, मकान, गोशाला और पशुओं को नुकसान हुआ है। चोपड़ा गांव के लोगों ने बताया कि अतिवृष्टि से शोबत सिंह, नारायण सिंह, हरीश लाल, श्याम सिंह की गोशालाएं एवं लक्ष्मण सिंह, दर्शन लाल, सुमेरू लाल के मकान आदि नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विधायक गोदियाल ने कहा कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने के लिए सीएम पर दबाव डालेंगे। इस मौके पर राजस्व, पेयजल, लोनिवि और ऊर्जा निगम आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने भी बांटी राहत सामग्री
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राठ क्षेत्र में आपदा से प्रभावित पैठाणी बाजार और चुठाणी समेत विभिन्न गांवों जाकर राशन और राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैठाणी बाजार, डांग और मलुंड समेत विभिन्न गांवों में जाकर क्षति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों का हालचाल भी पूछा। इस मौके पर जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र रौथाण, भाजपा जिलाध्यक्ष मातवर सिंह रावत, विनोद नेगी और डा. मनवर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।