फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Follow the nature

कुदरत का पालन करिए, तभी सुरक्षित रहेंगे

Thu, 04 Jul 2013 10:40 AM IST
सूरत सिंह रावत
सूरत सिंह रावत Updated Thu, 04 Jul 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
Follow the nature

बहुगुणा सरकार ने केदारघाटी आपदा को देखते हुए नदियों के किनारे निर्माण पर नई नीति बनाने का ऐलान किया है। इस कदम का ‘देर आयद दुरुस्त आयद’ कहकर स्वागत किया जा सकता था। लेकिन गंगा जैसी नदी के 200 मीटर के दायरे में तो निर्माण पर पहले ही प्रतिबंध है।

विज्ञापन


औचित्य पर सवाल उठने स्वाभाविक

ऐसे में सरकारी घोषणा के औचित्य पर सवाल उठने स्वाभाविक हैं। इसके अलावा नदियों के किनारे जितने भी निर्माण हुए सभी में सियासी सरपरस्ती हासिल रही। एक और सवाल उठ रहा है कि नए निर्माण की अनुमति नहीं मिलेगी लेकिन उन निर्माणों का क्या होगा जो बरसों से नदियों के प्रवाहपथ और 200 मीटर के दायरे में बने हुए हैं।
विज्ञापन


कुदरत कानून को धता बताकर सियासी सरपरस्ती हासिल करके बहुतों ने नदी किनारे घर-दुकान और व्यावसायिक स्थल बना लिए। अब कुदरत उन्हें तबाह करने पर तुली है। हालांकि इन पीड़ितों में कई ऐसे निर्दोष लोग हैं जो इनके झांसे में आकर अपनी जमा-पूंजी नदियों के किनारे अपने आशियाने बनाकर गंवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण का सिलसिला जारी

बीते साल अगस्त की बाढ़ से असी गंगा तथा भागीरथी की तबाही से सबक सीखने के बजाय गंगोत्री से लेकर उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ तक भागीरथी की जलधारा को दूर धकेल कर निर्माण का सिलसिला जारी है। जिसमें कुछ अतिक्रमण तो 16 और 17 जून को गुस्साई भागीरथी ने हटा दिए, लेकिन कुछ अब भी प्रशासन को आइना दिखाने के लिए खड़े हैं।

गंगोत्री में स्नानघाट के हिस्से पर कब्जा करके मंदिर समिति ने 35 लाख की लागत से शौचालय, मूत्रालय का एक बड़ा
कांप्लैक्स ही खड़ा कर दिया। गंगोत्री से ही गंगा को प्रदूषित करने का काम किया। सैंज में पायलट बाबा आश्रम ने इस वर्ष भागीरथी के तट पर कब्जा करके इसमें कई निर्माण कराए, किंतु यह अतिक्रमण 16-17 जून को भागीरथी ने स्वयं हटा दिए।

गंगोरी तथा उत्तरकाशी में भी बीते साल अगस्त की बाढ़ से सबक न लेकर भागीरथी के रास्ते को रोककर अतिक्रमण शुरू कर कुदरत को चुनौती देने की कोशिश की जा रही है।

केदारघाट झूला पुल पर तो अगस्त की तबाही के बाद नदी के तट पर कब्जा कर एक घर अस्तित्व में आ गया। पुल के स्तंभ की आड़ इस घर को अभी बचा रही है और सरकारी अधिकारी तथा नगर पालिका इस अतिक्रमण से नजरें चुराते नजर आ रहे हैं।


कुछ नहीं बिगाड़ पाती सरकारी एजेंसियां

नदी की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर घर, होटल, दुकान बनाने के लिए नगर क्षेत्र में पालिका तथा प्रशासन और ग्रामीण क्षेत्र में राजस्व विभाग पर रोक लगाने की जिम्मेदारी है। सत्ता का संरक्षण पाए अतिक्रमणकारियों का कुछ नहीं बिगाड़ पा रही हैं। स्थिति यह है कि अकेले उत्तरकाशी में ही सैकड़ों निर्माण नदी के इर्द गिर्द हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed