{"_id":"499d1092-e2cd-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"doctors-trapped-in-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी में फंसी है डॉक्टरों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी में फंसी है डॉक्टरों की टीम
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2013 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारघाटी में आए सैलाब में घायल पशुओं के उपचार और मरे पशुओं के पोस्टमार्टम के लिए पशुपालन विभाग की ओर से रविवार को पशु चिकित्साधिकारियों एवं कर्मचारियों की सात सदस्यीय टीम भेजी गई थी। यह टीम टिहरी में फंसी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड की पल-पल की खबर मिलेगी यहां
विज्ञापन
टीम में शामिल प्रेम सिंह कंडारी ने बताया कि रविवार को आनन-फानन में विभाग की ओर से कुछ लोगों को केदारघाटी भेजने के निर्देश दिए गए। सात सदस्यीय इस टीम को बताया गया कि जौलीग्रांट हवाई अड्डे से हेलीकाप्टर से केदारघाटी पहुंचाया जाएगा, लेकिन जौलीग्रांट पहुंचने पर बताया गया कि मौसम ठीक नहीं है इसलिए वाहन से जाना होगा।
विज्ञापन
रस्ते में ख्ाराब हो गया वाहन
जौलीग्रांट से जिस वाहन की व्यवस्था की गई वह रास्ते में खराब हो गया। दूसरा वाहन किया, लेकिन उसमें तेल नहीं है। पिछले दो दिनों से टीम टिहरी में फंसी है। कंडारी ने बताया कि इस बारे में एसडीएम से बात की गई, लेकिन न वाहन मिल पा रहा है न ही तेल।
दून से एक टीम दस दिनों से केदारघाटी पहुंची हुई है। रविवार को दूसरी टीम में कुछ और लोगों को भेजा गया। इसमें दो वरिष्ठ चिकित्साधिकारी शामिल हैं, लेकिन टीम में शामिल कुछ लोग थोड़ी परेशानी उठाने को तैयार नहीं हैं। केदारघाटी के लिए बसें चल रहीं हैं। अन्य वाहन भी चल रहे हैं, लेकिन जब काम नहीं करना है तो तमाम परेशानियां गिनाई जा रही हैं।
- डा.अविनाश आनंद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी