{"_id":"97fe758c-d5b7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"chain-snatching-at-broad-day-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी दोपहर में स्कूल संचालक की पत्नी को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी दोपहर में स्कूल संचालक की पत्नी को लूटा
देहरादून/ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2013 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते को टहलाने घर से बाहर आई महिला की चेन स्कूटर सवार बदमाश ने लूट ली। महिला के शोर मचाने पर घरों से लोग बाहर आते, तब तक बदमाश भाग निकला। उधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
ब्राहमणवाला में एनी लोशन माडर्न स्कूल संचालक रत्न सिंह पंवार की पत्नी आशा पंवार (55) दोपहर को खाना खाकर कुत्ते को टहलाने घर से बाहर सड़क पर आई हुई थी।
विज्ञापन
तभी एक स्कूटर सवार युवक उनके पास आया। युवक ने आशा पंवार से पूछा कि कालोनी में गुप्ता जी का घर कहां पर है। महिला जैसे ही कुछ सोचती, बदमाश ने उसके गले में झपटा मारा और स्कूटर लेकर भाग गया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि काली टी-शर्ट पहने बदमाश स्कूटर पर सवार हो कर आया था।
विज्ञापन
इस बार अकेले ही दिया घटना को अंजाम
बदमाश हर बार नई रणनीति के साथ घटना को अंजाम देने उतर रहे हैं। पुलिस जब तक कुछ समझे तब तक रणनीति में बदलाव हो जाता है। इस बार बदमाश अकेले ही लूटने निकला। उसने महिला को रोका, नमस्ते किया और फिर गुप्ता जी का घर पूछा। महिला ने जैसे ही कुछ सोचा, उसने झपटा मारते वक्त उसने स्कूटर का इंजन स्टार्ट छोड़ा हुआ था। झपटा मारने के बाद वह स्कूटर को संभालते हुए वहां से निकल गया।
कितने गैंग है शहर में
पुलिस इस लूट के बाद परेशान है। क्योंकि हर बार चेन या पर्स लूट के बाद दूसरा गैंग घटना को अंजाम दे रहा है। पुलिस एक गैंग की तफ्तीश करती है तो दूसरा सक्रिय हो जा रहा है। इससे पहले अप्रैल में क्लेमेनटाउन क्षेत्र में हुई पर्स लूट में बाइक सवार युवक शामिल थे। उसके बाद हुई घटना में स्कूटी सवार और धामावाला बाजार में हुई घटना में तो बदमाश पैदल ही था। सभी अलग-अलग गैंग के थे। अब ब्राहमणवाला में हुई घटना में बदमाश बहुत पुराने स्कूटर पर अकेले ही आया था।