फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब एलब्रुस पर चढ़े ताशी-नुंग्शी के कदम

अब एलब्रुस पर चढ़े ताशी-नुंग्शी के कदम

Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। जुड़वां बहनों ताशी और नुंग्शी के कदम एक के बाद एक ऊंची चोटियों पर पड़ रहे हैं। अब दोनों बहनों ने रूस और यूरोप के बीच स्थित एलब्रुस चोटी फतह की है। इससे पहले इसी महीने उन्होंने हिमाचल में सिगरी ग्लेशियर भी पार किया।
विज्ञापन

ताशी और नुंग्शी के पिता रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि ताशी और नुंग्शी ने 22 अगस्त को यूरोप और एशिया को बांटने वाली ककासास पर्वत शृंखला की 18510 फीट (5642 मीटर) ऊंची एलब्रुस चोटी फतह की। मलिक ने बताया कि दोनों रविवार को रूस से लौट आई हैं और अभी दिल्ली में हैं। तीन सितंबर को ताशी-नुंग्शी दून आ जाएंगी। मलिक ने बताया कि इससे पूर्व आठ और नौ अगस्त को उनकी बेटियों ने हिमाचल प्रदेश में 21 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित सिगरी ग्लेशियर को पार किया। मलिक ने बताया कि फोन पर बातचीत में ताशी और नुंग्शी ने बताया कि एलब्रुस चोटी पर फतह के दौरान बेहद खराब मौसम और तेज हवा का सामना करना पड़ा। यह चोटी यूरोप की सबसे ऊंची चोटी है। मलिक ने बताया कि अभियान के दौरान ताशी-नुंग्शी को एवरेस्ट फतह से मिला अनुभव काम आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed