फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब भूख हड़ताल पर बैठेगी गरीब की बेटी

अब भूख हड़ताल पर बैठेगी गरीब की बेटी

Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश। सर्वहारानगर निवासी गरीब पृष्ठभूमि की एक छात्रा चार साल से गौरा देवी कन्या धन योजना की धनराशि के लिए भटक रही है। उसका आरोप है समाज कल्याण विभाग धनराशि देने में टालमटोल कर रहा है। पीड़िता ने सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रेनू पुत्री कुलदीप शर्मा निवासी सर्वहारानगर ने बताया कि वर्ष 2010 में उसने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। इस बीच उसने गौरादेवी कन्या धन योजना के तहत आवेदन समाज कल्याण अधिकारी के पास जमा कराया। वर्ष 2011 में छात्रा ने योजना की धनराशि के लिए विभागीय अधिकारी से संपर्क किया। उसका कहना है कि अफसर ने उसे बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मगर आय प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं है। इसके बाद छात्रा ने आय प्रमाणपत्र संलग्न कराया, मगर धनराशि नहीं दी गई। छात्रा का आरोप है कि वह चार साल से लगातार समाज कल्याण कार्यालय के चक्कर काट रही है। मगर उसे धनराशि देने में टालमटोल की जा रही है।
विज्ञापन


मामला हमारे संज्ञान में है। छात्रा के आवेदन के बाबत उसके अभिभावकों से बातचीत हुई थी। छात्रा के अभिलेखों की जांच की जानी है। इस बारे में मुख्यालय को भी अवगत कराया जाएगा। इसी आधार पर योजना की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसएस मनवाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, दून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed