फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो उम्मीदवार मैदान में

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो उम्मीदवार मैदान में

Wed, 14 Aug 2013 05:36 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Wed, 14 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश। राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद कॉलेज प्रशासन ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव जैसे अहम पदों पर दो-दो उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है। इसके साथ ही सहसचिव पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर दो, यूआर पद पर चार और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सामने आई तस्वीर में सभी अहम पदों पर दो-दो उम्मीदवारों द्वारा परचे दाखिल करने से सीधा मुकाबला होना तय है।
विज्ञापन

मंगलवार को पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के तहत नामांकन प्रपत्रों की जांच और नाम वापसी के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो गई। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के विवेक बलूनी ने नामांकन दाखिल कराया।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के कृष्णा पांडेय और निर्दलीय प्रत्याशी संदीप गुलाटी ने परचा भरा। सहसचिव पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अमित फरस्वाण और हर्षित सनोढ्य ने नामांकन कराया। कोषाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी विनीता, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए अभाविप के प्राज्ञ रावत और निर्दलीय प्रत्याशी रोहित थापा और विजय जुगरान ने नामांकन प्रपत्र भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के लिए आदित्य, अक्षय, अनामिका, अंकित, अर्चना, कविता, नीलम, पूजा, प्रदीप, प्रणव, प्रीति, रोहित, सागर, सागर सिंह, संगीता, शिवम रावत, शुभम कुकरेती, शुभम कंडारी, सुमित, यशी ने उम्मीदवारी पेश की है।


किसी भी प्रत्याशी का नहीं हुआ नामांकन रद्द
ऋषिकेश। कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रत्याशी का नामांकन रद्द नहीं हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एमपी नगवाल ने बताया कि नामांकन प्रपत्रों की जांच में सभी के परचे सही पाए गए। बताया कि नामांकन के बाद नाम वापसी के लिए भी किसी प्रत्याशी ने आवेदन नहीं किया।


छात्र संघ चुनाव -2103 के लिए उम्मीदवारों की सूची
पद उम्मीदवार संगठन
अध्यक्ष गौरव कुमार राणा अभाविप
विवेक बलूनी एनएसयूआई
उपाध्यक्ष कृष्णा पांडेय एनएसयूआई
संदीप गुलाटी निर्दलीय
सचिव मयंक रैवानी एनएसयूआई
रजनीश उनियाल अभाविप
सहसचिव अमित फरस्वाण निर्दलीय
हर्षित सनाढ्य निर्दलीय
नवीन कुमार सिंह एनएसयूआई
कोषाध्यक्ष दामिनी बिष्ट एनएसयूआई
विनीता निर्दलीय
यूआर प्राज्ञ रावत अभाविप
प्रिया सिंह एनएसयूआई
रोहित थापा निर्दलीय
विजय जुगरान निर्दलीय

(कार्यकारिणी सदस्य के लिए 21 उम्मीदवाराें ने नामांकन कराया है। )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed