फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud cheated millions

कबूतरबाजों ने लाखों ठगे

Wed, 26 Jun 2013 02:59 PM IST
देहरादून/ब्यूरो्
देहरादून/ब्यूरो् Updated Wed, 26 Jun 2013 02:59 PM IST
विज्ञापन
fraud cheated millions

मलेशिया में अच्छी नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर 15 से ज्यादा बेरोजगारों को लाखों रुपये का चूना लगा दिया गया। टूरिस्ट वीजा पर तय समय से ज्यादा रहने पर मलेशिया पहुंचे बेरोजगारों को वहां जेल काटनी पड़ी। कई महीनों की यातना झेलने के बाद सभी कुछ दिन पहले ही दून पहुंचे।

विज्ञापन


बुधवार को सभी ने एसएसपी को अपनी आपबीती सुनाई। एसएसपी के आदेश के बाद इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

उन्हें झांसा दिया

पीड़ित शिवराज निवासी ठाकुरपुर और देवेंद्र सिंह नेगी निवासी विजय कालोनी ने बताया कि राजपुर रोड में राज प्लाजा में एक प्लेसमेंट कंपनी ने उन्हें झांसा दिया कि एक लाख 80 हजार रुपये देकर मलेशिया में रिग (तेल के कुएं) पर नौकरी पाई जा सकती है।
विज्ञापन


वेतन भारतीय मुद्रा के हिसाब से प्रतिमाह चालीस हजार रुपये है। 19 बेरोजगारों ने उन्हें मांगी गई राशि दे दी। कुछ समय बाद प्लेसमेंट कंपनी ने सभी को टूरिस्ट वीजा दिया और एक एजेंट के साथ मलेशिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सभी को पकड़ लिया

मलेशिया में एक हफ्ता रहने के बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। उन्होंने कारण पूछा तो वहां की पुलिस ने बताया कि टूरिस्ट वीजा की अवधि से ज्यादा रहने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। कई दिन तक वह सभी जेल में रहे और किसी तरह वापस देहरादून पहुंचे।


यहां उन्होंने प्लेसमेंट कंपनी के मालिक प्रदीप क्षेत्री, उनके साथियों से मुलाकात की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दे डाली। इस संबंध में सभी पीड़ित एसएसपी केवल खुराना से मिले। मामला जानने के बाद एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed