फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिल्ली के चालक की संदिग्ध हालात में मौत

दिल्ली के चालक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 15 Jun 2013 05:31 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Sat, 15 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
मसूरी। बार्लोगंज क्षेत्र में दिल्ली के कार चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शुक्रवार तड़के ही मालिक और उनके मित्रों को लेकर मसूरी स्थित उनकी कोठी पर पहुंचा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धर्मचंद (42) पुत्र बहादुर राम निवासी 53-ए यूसुफ सराय दिल्ली शुक्रवार सुबह अपने मालिक दमन नागर और उनके मित्रों को लेकर सुबह चार बजे बार्लोेगंज वेकफिल्ड स्थित कोठी पहुंचा। करीब 7:30 बजे कोठी में कार्यरत कर्मियों सुरेश और महावीर ने पुलिस को उसके बाथरूम में पडे़ होने की जानकारी दी। 108 सेवा की मदद से उसे सेंट मेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी जया बडोनी ने बताया कि मृतक के गाल में चोट और हाथ में रगड़ के निशान हैं। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। कोठी के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि सुबह चार बजे कोठी में पहुंचने के बाद उन्होंने कार चालक को चाय पिलाई थी। उसके बाद वह सर्वेंट क्वाटर में चला गया। बाद में गिरने की आवाज सुनकर बाहर आए तो कोई नहीं दिखा। बाथरूम में गए तो चालक वहां गिरा पड़ा था। पुलिस ने बताया कि धर्मचंद चार साल से दमन नागर के साथ काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed