{"_id":"11-65255","slug":"Dehradun-65255-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत बनकर दौड़ी महिंद्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत बनकर दौड़ी महिंद्रा
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरान कलियर से दर्शन करके लौट रहे एक परिवार के दो सदस्यों की जान एक महिंद्रा जीप चुराकर भाग रहे चोर की वजह से चली गई। ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क किनारे खड़ी एक आइसक्रीम कंपनी की जीप की चोरी की सूचना पर पुलिस ने उसे रोकने के लिए आशारोड़ी चेकपोस्ट पर लोडर ट्रक लगाया। इसके किनारे से निकल भागने के चक्कर में ड्राइवर के सामने वैगन आर आ गई।
बचने-बचाने की कोशिश में मारे तेज कट से जीप उछलकर जीप सामने से आ रही होंडा सिटी (यूपी 81 एस 6464) पर जा गिरी। इस हादसे में होंडा सिटी चला रहे सन्नी (24) पुत्र मेहर और साथ बैठी उसकी बहन रिया (27) की मौत हो गई। दोनों भाई-बहन थे। परिवार के तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बृहस्पतिवार शाम एक आइसक्रीम कंपनी की जीप (यूपी 86पी 0659) को चालक ने ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क किनारे खड़ा किया और दुकान में बिल बनवाने चला गया। गाड़ी में फ्रीजर चलता रहे, इसलिए वह उसे स्टार्ट करके छोड़ गया। इसी बीच अशोक पुत्र होरी लाल निवासी ददावली, थाना हयासनगर (मुरादाबाद) उसे ले भागा।
विज्ञापन
हालत नाजुक
होंडा सिटी सवार मेहर सिंह (60), उनकी पत्नी बाला (55), मेहर की बेटी बानो (25) और बेटा अमित (20) जख्मी हैं। उनका महंत इंदिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक मेहर और बानो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।