{"_id":"11-54692","slug":"Dehradun-54692-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"*बैंक कर्मी के मकान से दो लाख, जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
*बैंक कर्मी के मकान से दो लाख, जेवरात चोरी
Dehradun
Updated Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। कारगी रोड निवासी बैंककर्मी के मकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने दो लाख रुपये और जेवरात चुरा लिए। वह सोमवार को परिवार के साथ एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने दो घंटे के लिए गए थे। इस बीच चोरों ने घर खंगाल डाला। वारदात के समय किराएदार का परिवार पहली मंजिल पर सोता रहा। अन्य घटना में कार के शीशे तोड़कर लैपटॉप चुरा लिया गया।
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के कारगी रोड निवासी बैंक कर्मचारी भगवत प्रसाद खंडूरी सोमवार की रात करीब नौ बजे परिवार के साथ एक शादी में भाग लेने गए थे, जबकि किराएदार पहली मंजिल पर परिवार के साथ सोया हुआ था। खंडूरी परिवार ने बाहरी गेट लॉक नहीं किया था। करीब ग्यारह बजे जब परिवार वापस लौटा तो कमरों और आलमारी के दरवाजे टूटे थे। अलमारी से दो लाख रुपये और जेवरात चुरा लिए गए। खंडूरी के दारोगा समधी दून में ही तैनात हैं। चोरी की खबर मिलते ही पटेलनगर पुलिस रात में ही मौके पर पहुुंच गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर एक अन्य घटना में डालनवाला के ओल्ड सर्वे रोड पर रहने वाले सुशांत ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोरों ने कार के शीशे तोड़कर उसका लैपटॉप चुरा लिया।