{"_id":"11-54476","slug":"Dehradun-54476-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस
Dehradun
Updated Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के नौ दिसंबर को दून दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी चौकस हो गए है। इसको लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने फोर्स को ब्रीफिंग की। महामहिम की सुरक्षा के लिए 17 प्लाटून पीएसी के अलावा बड़े पैमाने पर अधिकारियों की तैनाती की गई गई है।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति की सुरक्षा में चार पुलिस अधीक्षक, नौ अपर पुलिस उपाधीक्षक, 15 पुलिस उपाधीक्षक, आठ निरीक्षक, 10 थानाध्यक्ष, 96 उपनिरीक्षक, 64 हेड कांस्टेबल, 257 कांस्टेबल, और 26 महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। इसके अलावा टीयर गैस, स्कवाड, एंटी राईट स्कवॉड, फायर टेंडर को भी नियुक्त किया गया है। पुलिस कर्मियों को आसपास के संवेदनशील स्थलों को पहले ही जांच करने के लिए निर्देश दिया गया है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के आसपास कोई भी व्यक्ति अस्लाह, माचिक, ज्वलनशील पदार्थ, मोबाइल लेकर न जाए। इसको लेकर सभी की चेकिंग की जाए। ब्रीफिंग करने वालों में एडीसी अभिसूचना एवं सुरक्षा उत्तराखंड अनिल रतूड़ी, पुलिस महानिरीक्षक आरएस मीणा, उप महानिरीक्षक संजय गुंज्याल, जिलाधिकारी बीवीआर सी पुरुषोत्तम और पुलिस अधीक्षक केवल खुराना शामिल रहे।