फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बसपा प्रदेश अध्यक्ष को आफिस देने पर उबाल

बसपा प्रदेश अध्यक्ष को आफिस देने पर उबाल

Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। यमुना कालोनी स्थित उत्तराखंड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम का कार्यालय बसपा प्रदेश अध्यक्ष को आवंटित किए जाने से नाराज सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बसपा नेता को आवंटित भवन निरस्त करने सहित सभी सात सूत्रीय मांगों पर अमल नहीं हुआ तो बेमियादी कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ ने बुधवार से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार प्रारंभ कर दिया। इसके साथ ही महासंघ कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यमुना कालोनी में सिंचाई विभाग के कार्यालय को खाली बताकर इसे बसपा नेता को आवंटित कर दिया गया है। विभागीय कार्यालयों को आवंटित किए जाने से प्रदेश में गलत परंपरा की शुरूआत होगी। महासंघ के घटक संघ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के महामंत्री जय प्रकाश सकलानी ने कहा कि उत्तराखंड परियोजना एवं निर्माण निगम का पंजीकृत कार्यालय राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष को आवंटित कर दिया गया है और अब विभाग से खाली कराने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश रमोला और प्रदेश महामंत्री पूर्णानंद नौटियाल ने कहा कि सिंचाई विभाग के खंड एवं मंडल शीघ्र पुर्नगठित किए जाएं। उन्होंने बताया कि इसकी फाइल पिछले पांच माह से विभागीय मंत्री के पास लंबित है। प्रदर्शन कर धरना देने वालों में दरबान सिंह सरियाल, यशपाल सिंह नेगी, प्रेम विनोद उनियाल, डीपी डिमरी, बालम सिंह नेगी, शूरवीर सिंह नेगी, रामलाल नौटियाल, वीके डंगवाल, मुरारी लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed