फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   yuvatee ko nasheela padaarth khila kiya dushkarm

युवती को नशीला पदार्थ खिला किया दुष्कर्म

Wed, 20 Dec 2017 11:32 PM IST
जालौन, उत्तर प्रदेश
जालौन, उत्तर प्रदेश Updated Wed, 20 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
yuvatee ko nasheela padaarth khila kiya dushkarm
रेप - फोटो : SELF
शहर में एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर युवक ने उससे दुष्कर्म किया। जब कोतवाली में सुनवाई नहीं हुई तो युवती ने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। तभी रविकांत गुप्ता पुत्र बाबूराम गुप्ता निवासी मोहल्ला पटेल नगर कुर्मी कालोनी उसके घर आ गया। उसका युवती के घर पहले से ही आना जाना था। युवती को अकेला पाकर रविकांत ने मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया।
विज्ञापन


युवती के नशे में होने पर उसने दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद जब युवती ने खुद को उस हालत में देखा तो वह चीख पड़ी। इस पर रविकांत उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। परिजनों के घर आने पर युवती ने उन्हें सारी बात बता डाली। युवती कोतवाली शिकायत करने पहुंची, लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद युवती ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी रविकांत के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed