{"_id":"5eb99b578ebc3e90784e5121","slug":"youths-assaulted-doctor-posted-in-quarantine-center-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन केंद्र में तैनात चिकित्सक से युवकों ने की मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्वारंटीन केंद्र में तैनात चिकित्सक से युवकों ने की मारपीट, केस दर्ज
Tue, 12 May 2020 12:07 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 May 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर कार्यरत डॉक्टर से रविवार को मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप हैं कि डॉक्टर के घाघस स्थित घर लौटते समय कुछ युवकों ने मास्क पहने की बात पर मारपीट की। पीड़ित डॉक्टर ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। डॉक्टर के साथ ही हुई घटना पर स्थानीय चिकित्सक एवं मेडिकल एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया है।
विज्ञापन
जेएनवी क्वांरटीन केंद्र में ड्यूटी दे रहे चिकित्सक निशांत ने पुलिस को सूचना दी कि वो जब खाना खाने अपने घर घाघस की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में कुछ लोग मिले। बताया कि कुछ दिन पहले वो लोग बिलासपुर में बिना मास्क के बाहर घूम रहे थे। तब उन्हें मास्क लगाने के लिए बोला था। वहीं, उनकी आरोपियों के साथ कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
रात को शहर से कुछ दूरी पर ही उक्त लोगों ने उनको रोका और मारपीट की। चिकित्सक की शिकायत पर सदर थाना प्रभारी अजय ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने चिकित्सक के बयान लिखा। पुलिस मामले की प्राथमिकता के आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मारपीट पर बिफरे चिकित्सक
चिकित्सक के साथ हुई मारपीट को लेकर प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन बिलासपुर इकाई ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, एचपीएमओए के जिला बिलासपुर अध्यक्ष डॉ. सतीश शर्मा ने कहा कि कोरोना वॉरियर दिन रात अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की जान को बचाने में लगे हैं। ऐसे में चिकित्सक पर इस प्रकार का जानलेवा हमला निंदनीय है।