फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   you-is-crime

अंबाला कैंट और सढौरा में भी युवकों ने फैलाई थी दहशत

Tue, 06 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट। Updated Tue, 06 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
you-is-crime
युवक
नारायणगढ़ (अंबाला)। कैंट के बाद अब सोमवार को नारायणगढ़ में भी आउटसाइडर युवकों ने खूब गुंडागर्दी दिखाई। काफी तादाद में गाड़ियों व बाइकों पर आए ये युवक कॉलेज के भीतर जबरदस्त घुस गए। कॉलेज स्टाफ ने जब उन्हें रोका तो उन्होंने उनके साथ भी बदतमीजी और धक्कामुक्की की और कॉलेज में प्रवेश कर खूब दहशत फैलाई। आउटसाइडर की इस गुंडागर्दी से जहां राजकीय कॉलेज नारायणगढ़ में दहशत का माहौल बन गया, वहीं इस हड़कंप भरे माहौल में तुरंत नारायणगढ़ पुलिस को कालेज प्रबंधन की ओर से फोन किया गया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। लेकिन पुलिस को देखकर आउटसाइडर युवकों में हड़कंप मच गया वे कॉलेजा की चहारदीवारी फांदकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने कॉलेज की शिकायत पर अज्ञात आउटसाइडर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आउटरसाइडर ने किया हंगामा, पुलिस ने जब्त किए वाहन
छात्र रैली के नाम पर नारायणगढ़ में सोमवार को दहशतगर्दी फैलाने वाले आउटसाइडर युवकों ने जबरन कॉलेज में घुसकर माहौल खराब किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशकत के बाद युवकों को कॉलेज से खदेड़ने के साथ-साथ आधा दर्जन कारें व करीब दो दर्जन मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया। सोमवार को दोपहर के समय लौंटों चुंगी की तरफ से मोटर साइकिलों, कारों और जीपों में सवार होकर सेकड़ों युवकों ने सड़कों पर जमकर हंगामा किया। सुभाष चौंक से होते हुए वह कॉलेज की तरफ बढ़े, कालेज के गेट पर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया लेकिन अपनी दबंगई दिखाते हुए वह कालेज परिसर में दाखिल हो गए।
विज्ञापन

हालांकि कॉलेज में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन उनके हल्ला मचाने व मोटरसाइकिलों से पटाखे बजाने के कारण पूरा कार्यक्रम अस्त-व्यस्त हो गया। कॉलेज परिसर में दहशत फैलाने के बाद उन्होंने नारेबाजी और भाषणबाजी भी की। कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कंवलजीत सिंह सूचना मिलते ही कॉलेज पहुंचे और उन्होंने गेट का ताला लगवा दिया। पुलिस को देखकर युवक दीवारें फांदकर भाग खड़े हुए। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले इसी तरह से साढ़ौरा के कॉलेज में वह अंबाला कैंट के स्कूलों में कॉलेजों में भी यह लोग उत्पात मचा चुके हैं।
पुलिस ने कॉलेज परिसर में खड़ी की गई आधा दर्जन कारों व जीपों के साथ-साथ करीब दो दर्जन मोटर साइकिलों को भी जब्त किया है। पुलिस ने कॉलेज के छोटे गेट से छात्रों व छात्राओं को उनके आई कार्ड देखने के बाद बाहर जाने दिया। जिन वाहनों पर प्रैशर हार्न व पटाखे बजाने वाले यंत्र लगे थे उन्हें इंपाउंड किया गया है।

पुलिस खंगाल रही फुटेज
पुलिस कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही हैं, ताकि कॉलेज का माहौल खराब करने वालों का पता लगाया जा सके। कि वह कौन थे और किस मकसद से कॉलेज में आए थे। थाना प्रभारी कंवलजीत सिंह ने कॉलेज में शांति कायम करने के लिए फिलहाल पुलिसकर्मियों को गेट पर तैनात किया है। आई कार्ड दिखाने के बाद ही छात्र-छात्राऐं कॉलेज में एंट्री कर सकेंगे।

जो लोग शहर व कॉलेज के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। यदि इस प्रकार के लोग कहीं भी दिखाई दें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। जो वाहन कब्जे में लिए गए हैं उन पर कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

-कंवलजीत सिंह, थाना प्रभारी, नारायणगढ़

कॉलेज में टीचर्स डे का कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन युवक गुंडागर्दी करते कॉलेज में घुस आए। गेट पर स्टाफ ने जब उन्हें रोका तो उनके साथ भी धक्कामुक्की कर जबरदस्त कॉलेज में प्रवेश किया और फिर कॉलेज के भीतर जमकर दहशत फैलाई। इस तरह की अनुशासनहीनता कॉलेज बरदाश्त नहीं करेगा। पुलिस से अपील है कि वे कॉलेज के बाहर गश्त बढ़ाए। क्योंकि छात्र चुनाव के नाम पर युवक जमकर गुंडागर्दी कर रहे हैं।
-एसपी गड़ौत्रा, प्राचार्य, गर्वनमेंट कॉलेज नारायणगढ़-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed