{"_id":"5a3aa50e4f1c1bce6d8b5245","slug":"truck-hits-two-bike-riders-one-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
जालौन, उत्तर प्रदेश
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुर्खी रोड पर एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों उरई से अपने गांव जा रहे थे। पांच दिन पहले ही दोनों गुजरात से आए थे। वहीं मौका पाकर चालक ट्रक लेकर भाग निकला। इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
रूरा अड्डू निवासी गोविंद सिंह (20) पुत्र रामदास मंगलवार बाइक से गांव के ही भारत सिंह (21) पुत्र रामाधार के साथ किसी काम से उरई आया था। दोनों गुजरात की एक कंपनी में काम करते थे। पांच दिन पहले ही दोनों घर वापस आए थे। देर शाम दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे जैसे ही दोनों बाइक से शहर के चुर्खी रोड स्थित रूरा स्टैंड पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े।
ट्रक के पहिये गोविंद के ऊपर से निकल गए, जबकि भारत के पैर कुचल गए। हादसे में गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल की चीख सुनकर इलाकाई लोग दौड़कर आए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने भारत को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जिला अस्पताल में भारत की हालत नाजुक देखते चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।