फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Three people from the same family died due to death

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से मचा कोहराम

Sat, 05 May 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Three people from the same family died due to death
- रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amarujala

विज्ञापन

जहानगंज (फर्रुखाबाद)। छिबरामऊ थाना क्षेत्र के सौरिख रोड पर ककरारी तालाब के पास स्कूल बस से कुचल जाने से मां-बेटे व ताई की मौत से कोहराम मच गया। मृतक के पिता दिल्ली में किसी कंपनी में काम करते हैं। उन्हें सूचना दी गई है। उनके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जहानगंज थाना क्षेत्र के दानमंडी गांव निवासी रामनिवास का पुत्र देवानंद (24),  उसकी मां मीना देवी (47) व ताई रामश्री (65) पत्नी राजेंद्र  औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के गांव सौलिया गांव से लौट रहे थे। ककरारी तालाब कालकादेवी मंदिर के पास हुए हादसे में तीनों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल हो गया। घर पर शोक जताने वालों की भीड़ लग गई। परिवार के लोग शव लेने के लिए कन्नौज चले गए। मृतक देवानंद दो भाई है। मृतक सबसे बड़ा था। वह मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करता था। उसका एक छोटा भाई अंकेश व चार बहनें संगीता, गीता, स्वाति, प्रांजलि हैं।
विज्ञापन


मौरंग लदे ट्रक बन रहे हादसों का सबब
छिबरामऊ। सौरिख रोड पर ककरारी तालाब के पास प्रतिदिन मौरंग लदे ट्रक खड़े हो जाते हैं। लाइन से खड़े ट्रक  दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। पहले यह ट्रक मुंसिफी मोड़ के पास से कालिका देवी मंदिर तक खड़े होते थे। उस समय अधिवक्ताओं के विरोध के चलते प्रशासन ने उन्हें यहां से हटवा दिया था। अब यह ट्रक ककरारी तालाब के पास सुबह होते ही लाइन से खड़े हो जाते हैं, जिससे आगे का कुछ नहीं दिखा देता और ओवरटेक के चक्कर में आये दिन हादसे होते हैं। शुक्त्रस्वार की सुबह भी ककरारी तालाब के पास करीब एक दर्जन से अधिक मौरंग लदे ट्रक लाइन से खड़े थे। उन्हें बचाने के प्रयास में बाइक सवार स्कूल बस में जा घुसे, जिससे यह हादसा हो गया। मालूम हो कि 13 दिसंबर 2013 को भी इसी रोड पर मौरंग लदे ट्रकों के कारण सुबह कोचिंग पढऩे जा रहे भाई-बहन की हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन ने कोई ट्रकों को यहां से हटवाना जरूरी नहीं समझा, नतीजा एक और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed