फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Three boys chained in madrasa, father and teacher jailed

क्लास छोड़ने पर मदरसा में तीन बच्चों को जंजीर से बांधा, दो गिरफ्तार

Wed, 03 Aug 2016 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 03 Aug 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
Three boys chained in madrasa, father and teacher jailed
- फोटो : demo pic

कर्नाटक में बंगलुरू के दक्षिण पूर्व इलाके में एक मदरसा में तीन मासूम बच्चों को चेन से बांधकर रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बच्चों को जंजीर से बांधने के दोनों आरोपियों में से एक बच्चों का पिता और दूसरा मदरसा का टीचर है।

विज्ञापन


जिन बच्चों को मदरसे में बांधा गया था उनकी उम्र क्रमशः सात साल, आठ साल और 10 साल है। पुलिस ने आरेपी टीचर से पूछताछ की तो पता चला कि बच्चे रोज क्लास छोड़कर भाग जाते थे इसलिए उन्हें बांधकर रखा गया था। 
विज्ञापन


‌आरोपी शिक्षक का नाम मुबारक मौलासाहब है जो कर्नाक के हसन का रहने वाला है। बच्चों के पिता का नाम सिराज वहाब है जो एक दिहाड़ी मजदूर है। पुलिस ने बताया है कि दोनों आरोपियों ने बच्चों के बांधने का जुर्म कुबूल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पढ़ना चाहते हैं बच्चे

Three boys chained in madrasa, father and teacher jailed

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पुलिस ने सूचना मिलने के आधार पर सादे में सिविल ड्रेस में मदरसे का निरीक्षण किया तो तीन बच्चे बंधे हुए मिले। इसके बाद पुलिस ने बच्चों को मुक्त कराकर चाइल्ड केयर में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि बच्चों का पढ़ने में मन नहीं लगता। उन्हें जरा भी मौका मिलता तो वह मदरसे से भाग जाते थे। इसके बाद उनके कई बार कोशिश कर उन्हें क्लास में बैठे रहने के लिए कहा लेकिन वह मान किसी भी तरह से पूरे मदरसे में नहीं बैठ रहे थे।

इसके आरोपी पिता ने टीचर से सलाहकर तीनों बच्चों को मदरसे में बांधकर रखने का निर्णय लिया। पुलिस ने दोनों आरोप‌ियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed