{"_id":"5738c40a4f1c1b202bac724e","slug":"thief-beaten-by-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने चोर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने चोर को पीटा
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Mon, 16 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के रमवापुर गांव में बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक का शटर काटकर चोरों ने एक लाख 60 हजार रुपया पार करने का प्रयास किया। भागते समय गृहस्वामी तथा पड़ोसियों ने एक चोर को पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
घायल चोर को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए चोर के पास से चोरी का 50 हजार रुपया बरामद हुआ है। चोर के दो साथी एक लाख 10 हजार रुपया लेकर भागने में सफल रहे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रमवापुर में क्लीनिक चला रहे बंगाली डॉक्टर संजीत सरकार ने बताया कि शनिवार रात वह अपना क्लीनिक बंद कर परिवार सहित घर के पीछे सो रहे थे। इस बीच मकान के अगले हिस्से में स्थित क्लीनिक में आहट सुनाई दी।
विज्ञापन
संजीत जागे तो देखा कि चोर क्लीनिक का शटर काटकर अंदर घुसे और अलमारी में रखे एक लाख 60 हजार रुपया लेकर भाग रहे थे। संजीत ने पड़ोसियों की मदद से चोरों का पीछा किया। ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया।
पकड़े गए चोर के पास से 50 हजार रुपये बरामद कर लिया गया। चोर की पहचान गांव के निवासी हकीम उर्फ अल्लू के रूप में हुई है। लोगों ने हकीम की जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल चोर को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है।
हकीम के दो साथी एक लाख 10 हजार रुपया लेकर भागने में सफल हो गए। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हकीम ने गत 12 मई को गांव के ही दो घरों में आग लगा दी थी।
तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने हकीम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में थानाध्यक्ष केपी यादव ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चोर हकीम को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।