{"_id":"5890d2154f1c1b8a17e81ace","slug":"the-young-man-s-body-was-found-in-a-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। खलिहान गए युवक का शव खेत में पड़ा मिला। जिस्म पर चोट के निशान हैं। मृतक की मां ने मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव का सुनील वाजपेयी (22) पुत्र राजनारायण सोमवार को शाम धान की मड़ाई करने खलिहान गया था। देर रात तक वह खलिहान से वापस नहीं लौटा। परिजन यह मानकर निश्चिंत रहे कि सुनील खलिहान में सो गया। मंगलवार को सुबह खेत गए आसपास के किसानों ने उसका शव खेत पर पड़ा देखा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शव पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। ग्रामीणों के मुताबिक जिस्म में कई जगह पर चोट के निशान हैं। थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां सरला देवी ने पुत्र को मारपीट कर हत्या की आशंका जताई है। उधर, थानाध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने जान दी है। जिस्म में चोट के निशान तो नहीं हैं लेकिन नीला पड़ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति पूरी स्पष्ट हो जाएगी। बताया कि मृतक किसी महानगर में नौकरी करता था। कुछ ही दिनों पहले गांव लौटा है।
विज्ञापन