फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The truck entered the bike, and his son wounded, Hungama

ट्रक में घुसी बाइक, पिता-पुत्र घायल, हंगामा

Sat, 04 Feb 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sat, 04 Feb 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
The truck entered the bike, and his son wounded, Hungama
बांदा सागर ललौली मार्ग पर खुर्माबाद में जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज मोहल्ले में तिमंजिले से छलांग लगा लेने वाली छात्रा शालिनी रैदास (18) की हैलट में गुरुवार रात मौत हो गई। परिजन शुक्रवार को कानपुर से पोस्टमार्टम के बाद घर लौटे। इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई व तफ्तीश की बात कह रही है।
विज्ञापन



बता दें कि शालिनी शहर के अहमदगंज मोहल्ला निवासी सरजू प्रसाद की बेटी थी। वह निवेदिता सिंह महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार की शाम घर की छत से कूद गई थी। रात करीब 11बजे कानपुर हैलट में उसकी सांसें थम गईं। परिजनों के साथ मां संध्या देवी शुक्रवार शाम मोहल्ले में शव लेकर आईं। परिजनों ने भिटौरा घाट में अंतिम संस्कार किया। छोटी बहन नेहा ने बताया कि इलाके का एक युवक सोमवार को घर में घुस आया था। उसने दीदी के साथ छेड़खानी की। चीख सुनकर भाई रोहित पहुंच गया था। भाई के विरोध करने पर आरोपी ने अपने पक्ष के लोगों के साथ उसे पीट भी दिया था। फौरन 100 नंबर में कॉल कर पुलिस को बुलाया था। बहन ने तहरीर लिखी और यूपी-100 को दे दी। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने इकठ्ठा होकर बहन पर समझौते का दबाव बनाया। दूसरे पक्ष ने भाई के खिलाफ ही मारपीट की तहरीर देकर रिपोर्ट कराने की धमकी दी थी। इसी तनाव में दीदी डिप्रेशन में चली गई और गुरुवार को छत से कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन




इधर, घटना के बाद मोहल्ले के लोग दो हिस्सों में बंटे दिखे। इससे माहौल तनाव भरा है। पिता ने अंतिम संस्कार के बाद तहरीर देने की बात कही है। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि छात्रा की मौत होने की जानकारी मिली है। परिजनों की तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उसके पोस्टमार्टम की कार्रवाई कानपुर में हुई है। छात्रा के पिता से गुरुवार शाम संपर्क किया गया था। तब उसने सीढ़ियों से बेटी के गिरने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed