{"_id":"58daa3b14f1c1bd83763e63a","slug":"the-murder-of-a-young-man-with-sharp-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से युवक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से युवक की हत्या
amarujala
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर संझवल गांव के पास कठौवा मोड़ पर सड़क किनारे गड्ढे में मंगलवार सुबह हत्या करके फेंका गया युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खरगूपुर थाना क्षेत्र में संझवल गांव के पास गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर कठौवा मोड़ पर मंगलवार सुबह गड्ढे में करीब 35 वर्षीय युवक की लाश पड़ी देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों के मुताबिक युवक के गले के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से हमले के निशान के साथ ही शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
ग्रामीणों से खबर पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। युवक के शरीर पर सफेद शर्ट, भूरी जैकेट, पैंट व सफेद जूता था। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
ऐसे में ये भी कहा जा रहा है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद युवक की लाश यहां लाकर फेंकी गई है। थाना खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।